शुक्रवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज मिशन शक्ति के तहत कक्षा 6 की छात्रा आकांक्षा दास को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या बनाया गया।प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार व अन्य स्टाफ ने सर्वप्रथम छात्रा आकांक्षा दास को आसन ग्रहण कराया।तत्पश्चात आकांक्षा दास ने अध्यापकों एवं छात्र छात्राओं को आदेश निर्गत कर पूरे दिन विद्यालय की व्यवस्थाओं को संचालित किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
