अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज मंगलवार मवाना नगर मे भगवान श्री राम विवाह बारात धूमधाम से निकल गई l भगवान श्री राम विवाह की शोभायात्रा राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने फीता काटकर व भगवान राम का तिलक कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। दरअसल मवाना कस्बे में प्रतिवर्ष श्री रामलीला कमेटी भव्य रामलीला का मंचन करती है। साथ ही शिव बारात राम बारात में भरत मिलाप पर भव्य शोभायात्राएं भी निकल जाती हैं इसी क्रम में आज मंगलवार को कस्बे के तहसील रोड स्थित रामलीला मैदान से भव्य राम बारात निकाली गई। राम बारात का शुभारंभ प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने फीता काटकर व भगवान श्री राम का तिलक कर किया। इसके बाद राम बारात तहसील रोड,पक्का तालाब, झारखंडी मंदिर, हस्तिनापुर रोड,थाना तिराहा,चौहान चौक,फलावदा तिराहा, सुभाष चौक होते हुए मुन्नालाल बाजार, खलील चौक,खतोलिया चौक,पाण्डव चौक,दयानंद बाजार,सुभाष बाजार होते हुए देर रात रामलीला मैदान में समाप्त हुई। शोभायात्रा में कलाकारों द्वारा देवी देवताओं का रूप धरकर धार्मिक गीतों पर नृत्य किया गया। शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिसबल मौजूद रहा।
