स्वास्थ्य नारी समर्थ परिवार पर महिला नारी सशक्तिकरण के उपलक्ष्य में एक मेगा कैंप का उद्घाटन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा मेरठ पर आयोजित :

स्वास्थ्य नारी समर्थ परिवार पर महिला नारी सशक्तिकरण के उपलक्ष्य में एक मेगा कैंप का उद्घाटन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा मेरठ पर आयोजित :

आज दिनांक 18/09/25 को *सेवा पखवाड़ा* के अंतर्गत थीम *स्वास्थ्य नारी समर्थ परिवार* पर महिला नारी सशक्तिकरण के उपलक्ष्य में एक मेगा कैंप का उद्घाटन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा मेरठ पर आयोजित किया गया , जिसमें मुख्य अतिथि श्री जयकरण गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री , श्री आदित्य शर्मा, रिठानी महामंडल अध्यक्ष , श्री अमरीश चपराना जी, के टीम द्वारा किया गया, तथा डॉक्टर हिमांशु खेरवाल Moic, डॉक्टर संजीव कुमार DAUO, डॉक्टर ऋतु सांगवान MO, और समस्त स्टाफ कुंडा मेरठ में उपस्थित रहा। *क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मेरठ डॉ. संजीव कुमार* के निर्देशानुसार यूपीएससी कुंडा मेरठ में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ ऋतु सांगवान राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धनपुर मेरठ, द्वारा *स्वास्थ की ओर बढ़ते कदम – छात्रों के लिए आयुर्वेद जागरूकता रैली* का आयोजन किया गया जिसमें उचित आहार विहार एवं मौसमी संक्रमण की रोकथाम में उपयोग आने वाली सामान्य औषधियों एवं घरेलू उपचार की जानकारी दी गई l इस अवसर पर एक चिकित्सा कैंप का आयोजन भी UPHC कुंडा मेरठ पर किया गया। जिसमें 68 रोगियों को चिकित्सा प्रदान की गई, जिसमें 38 महिलाएं एवं 30 पुरुष रोगी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *