ख़राब मौसम के बावज़ूद हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ “महिला जागृति फाउंडेशन” का पृथम स्थापना दिवस ___________________________ हापुड़, रविवार 7 सितंबर 2025 महिलाओं ने अपने विरुद्ध बढ़ते जा रहे अन्याय और गंभीरतम अपराधों के ख़िलाफ़ जमकर हुंकार भरी। वे संगठन की अध्यक्षा गीता पैट्रिक के नेतृत्व में जमकर शेरनियों की तरह दहाड़ीं और प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर हमलावर रहीं।उनका आक्रोश और फ़ोकस इस बात पर रहा कि जो सरकारें प्रदेश एवं देश में महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकतीं और उनके मानवीय अधिकार नहीं दिला सकतीं उन्हें शासन में बने रहने का कोई भी अधिकार नहीं है, निकट भविष्य में ऐसी सरकार को निश्चित रूप से बदलना होगा। महिलाओं ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए जागरूक और संगठित होकर ऐसी पुरुष प्रधान व्यवस्था, समाज और सरकार के विरुद्ध दृढ़संकल्प रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम नगर के ग्राम असौड़ा मौहल्ला चण्डीवाला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मा.प्रभु वी काले ने किया। विशिष्ट अतिथि: मा. राजकिशोर वैध, प्रो. ओमपाल, मा.कैलाश हल्द्वानी, मा.राजदीप जी, एडवोकेट अंकित गौतम,मा. मुकेश राव जी, मा. प्रमोद पैट्रिक जी, मा .वीर सिंह जी, एडवोकेट विनोद जी, मा. शमा परवीन, मा. चेतन जी एवं डॉ अशोक जी रहे । संचालन विजय वर्मा जी ने किया जबकि अध्यक्षता गीता पैट्रिक ने की। महिला जागृति फाउंडेशन की अध्यक्षा गीता पैट्रिक जी ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारा संगठन नारी शक्ति के विरुद्ध बढ़ते जा रहे अत्याचारों के ख़िलाफ़ हमेशा इसी तरह बढ़-चढ़कर आवाज़ बुलंद करते रहने के लिए संकल्पित है, उन्होंने देशभर के सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि वे सभी एक मंच पर आएं और आधी दुनिया को सशक्त,सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने में अपना महत्वपूर्ण और मानवीय योगदान प्रदान करें। कार्यक्रम में बारिश होने के बावज़ूद भारी संख्या में लोग एवं विशेष रूप से महिलाओं ने भाग लिया। राजकिशोर वैध, प्रमोद कुमार, ओमपाल, मुकेश राव,, दीपराज, विजय वर्मा,वीर सिंह, डॉ अशोक, एडवोकेट अंकित गौतम,शमा परवीन, कोमल, कैलाश,केला देवी, ममता,सपना,मंजू, सुमन, कुसुम, सोनिया, मुद्रेश, काजल, रजनी के साथ ही भारी संख्या में महिला , पुरूषों एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़ भाग लिया।अंत में सभी आगंतुक-जनों को जलपान कराने के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।
