हरियाणा में एक बेटी का बलात्कार और हत्या की निंदा हेतु मौन कैंडल मार्च।अत्यंत दुख और आक्रोश के साथ हम हाल ही में हरियाणा में लड़की के साथ हुए क्रूरतम बलात्कार और हत्या की घटना पर आपका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। यह घिनौना कृत्य हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा की गंभीर स्थिति को उजागर करता है और हमारी तत्काल व सामूहिक कार्रवाई और तत्काल फांसी की मांग करता है।शासन स्तर से महिलाओं को अपनी सुरक्षा हेतु निशुल्क शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराए जाएं ताकि वे मुसीबत के समय उनका उपयोग कर सकें। महिलाओं को जिला स्तर पर कमांडो ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाए जिससे वे किसी भी संकट से निपटने के लिए हमलावर का मुक़ाबला कर स्वयं को सुरक्षित कर सकें और सुरक्षा की दृष्टि से आत्मनिर्भर बन सकें।इस घटना के प्रति विरोध स्वरूप महिला जागृति फाउंडेशन अध्यक्षा गीता पैट्रिक जी के नेतृत्व में महिला जागृति फाउंडेशन पदाधिकारी एवं साइमन पैट्रिक, प्रमोद कुमार,सरिता, वीर सिंह, नमिता, मुंद्रेश, सीमा शर्मा, बबली, काजल, सरोज, शिवानी, रितु, सुनीता,भारती, सपना, मनीष कुमार, एडवोकेट सोनू, रीमा केन, कैलाश हल्द्वानी, रीना वर्मा, दर्शन, मीनू, खुशबू, गुंजन, संगीता, रजनी, शमा परवीन, अतरकलीआदि। महिला जागृति फाउंडेशन द्वारा यह मार्च देवननदिनी अस्पताल से चलकर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा तक शाम 5 बजे से 8 बजे तक निकाला जाएगा और वहीं पर इसका समापन होगा।यह मार्च न केवल पीड़िता के प्रति एकजुटता का प्रतीक होगा, बल्कि राज्य सरकार की महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने में विफलता के खिलाफ एक प्रदर्शन भी होगा।
गीता पैट्रिअध्यक्षा महिला जागृति फाउंडेशन
