स्वाट टीम व सर्विलांश  पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में नौचंदी क्षेत्रान्तर्गत व्यापारी से लूट की घटना कारित करने वाले दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड में पैर में गोली लगने से घायल:

स्वाट टीम व सर्विलांश  पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में नौचंदी क्षेत्रान्तर्गत व्यापारी से लूट की घटना कारित करने वाले दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड में पैर में गोली लगने से घायल:

*थाना नौचंदी ने अभियुक्त की गिरफ्तार, कब्जे से दो अवैध तमंचे मय कारतूस, 50 हजार रूपये, आभूषण व घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल बरामद।* अवगत कराना है कि दिनांक 12.08.2025 को थाना नौचन्दी क्षेत्रान्तर्गत सोहराब गेट बस स्टैण्ड पर लगभग 50 लाख रुपये के आभूषण लूटे जाने की घटना घटित हुई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0स0-279/2025 धारा-309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा घटना के अनावरण हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन के निकट पर्यवेक्षण में थाना नौचन्दी, थाना मेडिकल एवं स्वाट टीम नगर व सर्विलांश की संयुक्त टीम गठित की गयी।टीम द्वारा सतत् प्रयास, पतारसी-सुरागरसी, सीसीटीवी फुटेज एवं इंटेलीजेंस के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 20.08.2025 को अभियुक्तगण से गुर्जर चौक, जागृति विहार एक्सटेंशन के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 02 अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हुए एवं 01 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं जिन्हें समय से मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-*1.विश्वजीत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी जनपद देहरादून, उत्तराखण्ड उम्र 34 वर्ष (पुलिस मुठभेड़ में घायल)2.मौहम्मद पुत्र फिरोज खान निवासी जिला पुणे, महाराष्ट्र उम्र 28 वर्ष (पुलिस मुठभेड़ में घायल)3.दुर्गेश कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी थाना देवबन्द, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश उम्र 49 वर्ष*अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरणः-*1.कुल 304 ग्राम पीली धातु के आभूषण (16 कंगन, 01 झूमर, 01 जोड़ी झुमकियां, 01 हार, 01 मंगलसूत्र, 01 पेंडिल वाला हार, 04 जालीदार चूड़ियां, 01 चैन, 01 अंगूठी)2.नगद रुपये 50,000/-3.02 अदद तमंचा 315 बोर, मय 02 खोखा एवं 02 जिन्दा कारतूस4.02 अदद मो0सा0 (घटना में प्रयुक्त)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *