एएस इंटर कॉलेज मवाना में आयोजित होने वाली लोक सेवा आयोग प्रयागराज की समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे समीक्षा अधिकारी:

एएस इंटर कॉलेज मवाना में आयोजित होने वाली लोक सेवा आयोग प्रयागराज की समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे समीक्षा अधिकारी:

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज शुक्रवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज मे लोक सेवा आयोग प्रयागराज के तत्वाधान में आयोजित समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी जिसकी तैयारी की समीक्षा करने के लिए समीक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता विद्यालय पहुंचे प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह , परीक्षा प्रभारी सचिन कुमार , सहायक प्रभारी निशिकांत शर्मा के साथ परीक्षा के समस्त बिंदुओं पर चर्चा की गई सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता कंट्रोल रूम एवं प्रश्न पत्र को खोलने के लिए बनाए गए रूम एवं परीक्षा कक्ष उत्तर पुस्तिका एकत्र करने के स्थान प्रवेश द्वार के साथ-साथ स्ट्रांग रूम इत्यादि का निरीक्षण किया साथ ही यह भी निर्देशित किया कि किसी भी बिंदु पर कोई त्रुटि नहीं रहनी चाहिए इस केंद्र पर 960 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे बड़ा केंद्र होने के कारण व्यवस्थाएं सही प्रकार से संचालित होनी चाहिए प्रधानाचार्य डॉ0 मेघराज सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निशुल्क मोबाइल एवं बैग के साथ-साथ निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी केंद्र पर 100 कक्ष निरीक्षक, चार सहायक केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, 2 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 2 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है 108 आईपी कैमरा क्रियाशील रहेंगे तथा आयोग द्वारा 48 अतिरिक्त कैमरे के द्वारा भी निगरानी की जाएगी l 200 मीटर के दायरे में फोटो कापी की दुकान बंद रहेगी, सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय के चारों तरफ एवं मुख्य द्वार पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी छात्र-छात्राओं की मेटल डिटेक्टर के साथ-साथ इस इंप्रेशन एवं थम इंप्रेशन के द्वारा बायोमेट्रिक भी कराई जाएगी प्रश्न पत्र पांच स्तरीय सुरक्षा के घेरे में पैक रहेंगे अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *