श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को मवाना के बडा महादेव शिव मंदिर में जल अभिषेक के लिए उमडा जन सैलाब :

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को मवाना के बडा महादेव शिव मंदिर में जल अभिषेक के लिए उमडा जन सैलाब :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।

आज सोमवार मवाना नगर के बड़े महादेव शिव मंदिर में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को लेकर रुद्राभिषेक के लिए सुबह से ही जन समूह का ताता लगा रहा l शिव भक्तों ने पूजा अर्चना कर जल अभिषेक किया। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बड़ा महादेव शिव मंदिर जी के पुजारी जी ने बताया कि श्रावण माह मेशिवजी की आराधना उपासना और जल अभिषेक करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है मन में भक्ति शक्ति पवित्रता एवं उल्लास साधना और अध्यात्म की भावना उमड़ पड़ती है श्रावण माह मे इस बार सावन का महीना 30 दिन का पड़ रहा है जिसमें चार सोमवार आएंगे l 11 जुलाई से श्रावण माह की शुरु होकर 9 अगस्त तक चलेगा l 23 जोलाई को सभी धर्म प्रेमी महाशिवरात्रि पर शिव जी का जल अभिषेक कर शिवजी की आराधना कर शिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत नगर में स्थित शिव मंदिरों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *