मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में कांवड़ शिविर का तहसीलदार निरंकार सिंह ने किया शुभारंभ :

मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में कांवड़ शिविर का तहसीलदार निरंकार सिंह ने किया शुभारंभ :

*मेरठ रोड स्थितए एस इंटर कॉलेज में कांवड़ शिविर का तहसीलदार निरंकार सिंह ने किया शुभारंभ**अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज सोमवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में हरिद्वार से जल लेकर आ रहे भोले के भक्तों के लिए शिविर का शुभारंभ तहसीलदार निरंकार सिंह , उप निरीक्षक चौकी प्रभारी मनोजशर्मा के साथ नगर पालिका के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक , प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, समाजसेवी अनुराग दुबलिश, सुनील राजवंशी तथा प्रधानाचार्य डॉ0 मेघराज सिंह के साथ शिक्षक ,शिक्षिकाओं एवं विद्यालय की उत्तर प्रदेश में कक्षा 10 में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली अंग्रेजी माध्यम की मेधावी छात्रा वैष्णवी सिंघल, राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली इतिशा चौधरी के द्वारा फीता काटकर किया गया सर्वप्रथम छात्रों के द्वारा समस्त अतिथियों का तिलक उत्सव एवं पुष्प वर्षा के द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया उसके उपरांत कैंप का विधिवत उद्घाटन किया गया तथा उद्घाटन के फलस्वरूप कन्याओं को जिमाने के बाद कैंप का शुभारंभ हो गया छात्रों को समस्त अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार के द्वारा भोजन ग्रहण कराया गया तहसीलदार निरंकार सिंह ने बताया कि मवाना क्षेत्र में जितनी साफ-सफाई एवं सुविधाएं भोले के भक्तों को ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में उपलब्ध कराई जाती हैं शायद ऐसी व्यवस्था कहीं अन्य शिविर में नहीं होगी आज के कार्यक्रम में एनसीसी प्रभारी बलराज सिंह , स्काउट प्रभारी राम भूल नाथ , खेल प्रभारी कपिल कुमार सिरोही, अनुरागिनी देवी, गार्गी , सारिका, शीतल , शिवानंद शर्मा, विशेष कुमार रस्तोगी, अर्नव चौधरी, पूनम , मनीषा , तन्वी मलिक ,अभिषेक कुमार , चंद्रप्रकाश, शैलेश शर्मा ,वीरेंद्र, सुभाष शर्मा, सुमन, छोटेलाल , संजय कुमार, रविंद्र कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *