मोहल्ला तिहाई जुडड़ी पर गोली कांड की घटना**पुलिस द्वारा अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद**अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज रविवार मवाना नगर में मवाना थाना पुलिस को मोहल्ला तिहाई में हुए गोली कांड को लेकर पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक अभियुक्त का हाफ एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया l जिसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक बिना नंबर प्लेट की अदत मोटरसाइकिल बरामद की गई l पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति को मवाना स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया lवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा अपराधियो की धर पकड हेतु चलाये गये अभियान व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल मवाना के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मवाना के नेतृत्व में आज रविवार 8:45 रात्रि को थाना मवाना पुलिस द्वारा नहर पटरी पर चैकिंग की जा रही थी l कुडी कमालपुर झाल से मवाना की ओर जाने वाले मार्ग के मोड़ पर एक संदिग्ध युवक मोटर साईकिल से आता हुआ दिखाई दिया l जिसे रुकने का इशारा किया l तो मोटर साईकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस वालों को देखकर पीछे मुडकर भागने लगा l जिसका पीछा पुलिस बल द्वारा किया गया l तथा रूकने के लिए कहा गया l लेकिन बदमाश नही रुका और अचानक से पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने लगा। पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षार्थ जबावी फायरिंग की जिससे गोली उसके दाहिनी टांग में लगी और वह वहीं गिर गया। अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक तमंचा, 315 बोर का एक जिंदा कारतूस व व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई l पुलिस द्वारा शक्ति से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि उसका नाम कैफ पुत्र जाकिर नि0 ऊंट वाली गली मौ0 मुन्नालाल थाना मवाना मेरठ रहने वाला है l बदमाश में पुलिस को बताया कि मोहल्ला तिहाई के जुडडी हुए गोलीकांड की घटना में हत्या को लेकर वह शामिल था जिसमें उसने बताया की वह अपने साथियों सुहैल उर्फ डेविल पुत्र जोन्टी उर्फ नौशाद नि० डाक खाने वाली गली नीयर नूरानी मस्जिद मौ० मुन्नालाल थाना मवाना, असद उर्फ बल्लू पुत्र रियासत नि० होली चौक मौ० तिहाई मवाना, आन उर्फ कुमैल जैदी पुत्र अशरफ नि० होली चौक मौ० तिहाई मवाना के साथ मिलकर रात के समय लगभग 21.00 बजे शिव नगर जुडडी मौ० तिहाई मे एक व्यक्ति को गोली मार दी थी। जिसमें इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी l पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त पर मवाना थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 294/25 धारा 103 (1) बीएनएस मे वांछित है। अभि(०) द्वारा मृतक सुनील पुत्र चेतराम के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करना स्वीकारा मजरूब सुनील की मृत्यु दिनाँक 18.07.2025 को दौराने ईलाज हो गयी और उक्त अभियोग धारा 103(1) बीएनएस मे तरमीम हो गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए घायल अभियुक्त को मवाना स्वास्थ्य समुदाय केंद्र में भर्ती कर दिया गया l और पुलिस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है l मवाना थाना प्रभारी ने बताया कि जल्दी फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा lगिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 अनुराग सिंह, उ0नि0 मनोज कुमार, उ0नि0 सतेन्द्र कुमार, हे0का0 राजकुमार थाना, का0 महताब अली मे शामिल रहे l
