किठौर। सेवा परमो धर्म: – ये सिर्फ शब्द नहीं, ये हमारे जीवन का मूल्य हैं। सेवा को श्रद्धा, आस्था और उपासना से भी ऊंचा स्थान दिया गया है। मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना है। रात में प्रशासनिक अधिकारी हो या कोई सरकारी कर्मचारी सभी के लिए खाने की व्यवस्था हर समय रहती है खास बात तो ये है कि किसी भी अधिकारी से कोई पैसा नहीं लिया जाता दिन में कावड़ शिविरों में जाकर शिव भक्तो की सेवा में जुट जाते हैं। रात को अधिकारियों के खाने के लिए व्यवस्था करते हैं विपिन खटाना कावड़ शिविरों में जाकर शिव भक्तों की सेवा कर रहे हैं।उनकी सेवाभाव को देखते हुए उपज पत्रकार संगठन (उत्तरप्रदेश एसोसिएशन ऑफ़ जर्नालिस्ट) ने उनको सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया है। विपिन खटाना ने बताया कि इतनी भीषण गर्मी में शिवभक्त हरिद्वार और गौमुख से कावड लेकर शिवालयों कि तरफ बढ़ रहे हैं। तपती दोपहरी में आम आदमी जब घर से निकलना भी नहीं चाहता तब शिव भक्त नंगे पैर सुलगती सड़कों पर चलते है। शिविर में उनकी सेवा करने में एक अलग अनुभूति होती है। उन्होंने मानव सेवा को सर्वोपरि बताया।वहीं भारतीय किसान यूनियन के युवा उपाध्यक्ष मेरठ मण्डल देव हसनपुर कला ने बताया कि शिव भक्त हरिद्वार और ब्रजघाट से जल लेकर आ रहे हैं उनकी सेवा करना हमारा सर्वोपरि कर्तव्य हैइसी बीच देव खटाना ने बताया कि भोले के भगत इतनी भीषण गर्मी और मेहनत करके जल लेकर आ रहे हैं ईश्वर जो भी भोले के भगत जल लेकर आ रहे और जिस मनोकामना के लिए जल ल रहे है ईश्वर उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करे
