मोहल्ला तिहाई के जुडडी पर तीन बदमाशों द्वारा मारी गई गोली से घायल सुनील ने उपचार के दौरान दम तोड़ा :

मोहल्ला तिहाई के जुडडी पर तीन बदमाशों द्वारा मारी गई गोली से घायल सुनील ने उपचार के दौरान दम तोड़ा :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* बीते मंगलवार को मवाना नगर में देर शाम मोहल्ला तिहाई के शिवनगर जुडडी के रहने वाले युवक सुनील पुत्र तेजराम को बाईक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन फानन में परिजन घायल को मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने घायल सुनील की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर मेरठ रैफर कर दिया था l शुक्रवार को घायल सुनील ने जिंदगी और मौत से जंग लड़ते हुए दम तोड़ दिया सुनील की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *