बेकाबू हुऐ ट्रक ने मिट्टी भरी बैलगाड़ी में मारी टक्कर बैलगाड़ी सवार युवक की बची जान :

बेकाबू हुऐ ट्रक ने मिट्टी भरी बैलगाड़ी में मारी टक्कर बैलगाड़ी सवार युवक की बची जान :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज शुक्रवार मवाना नगर के हस्तिनापुर रोड़ पर नवीन सब्जी मंडी के सामने सुबह अनियंत्रित हुऐ तेज रफ्तार ट्रक ने बैलगाड़ी में ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बैलगाडी क्षतिग्रस्त हो गई और बैलगाड़ी सवार युवक बाल बाल जान बची जबकि बैलगाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना की और से एक ट्रक यूपी 12 सीटी 6752 बिजनौर की तरफ जा रहा था जैसे ही नवीन मंडी के सामने पहुंचा तभी सामने से मिट्टी लदी बैलगाड़ी में टक्कर मार दी टक्कर लगने से बुग्गी चालक शुभम पुत्र तेजवीर की बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार होने लगा लेकिन वहां मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को अपनी हिरासत में ले लिया और ट्रक जब्त कर लिया गया l बैलगाड़ी होने की सूचना पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के महानगर महामंत्री अपूर्व रस्तौगी व अंकुर रस्तौगी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने को कहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *