मवाना के व्यापारियों ने संप्रदाय विशेष के द्वारा मारपीट करने को लेकर मवाना कोतवाली में किया धरना प्रदर्शन :

मवाना के व्यापारियों ने संप्रदाय विशेष के द्वारा मारपीट करने को लेकर मवाना कोतवाली में किया धरना प्रदर्शन :

मवाना कोतवाली क्राइम इंस्पेक्टर पर लीपापोती का लगा इल्ज़ाम ,व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज शनिवार मवाना नगर के दयानन्द बाजार में व्यापारी की दुकान में घुसकर संप्रदाय विशेष के दबंग द्वारा गालीगलौच करने और मारपीट करने के विरोध में व्यापारियों और भाजपा नेताओं ने थाने में धरना प्रदर्शन कर पुलिस व इंस्पेक्टर क्राइम के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी करते हुए इंस्पेक्टर क्राइम को हटाए जाने की मांग उठाई l इस दौरान मवाना पुलिस क्षेत्र अधिकारी अभिषेक पटेल थाने पहुंचे तथा व्यापारियों के बीच बैठकर काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी मानने को तैयार नहीं हुए और क्रीम इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठाई l और मवाना कोतवाली में धरना प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे l कस्बे के मौहल्ला तिहाई के रहने वाले जितेंद्र रस्तोगी पुत्र कालू ने थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि वो सुभाष बाजार तिराहे पर डोने पत्तल की दुकान करता है। नगर निवासी शोएब पुत्र इकबाल आए दिन उनकी दुकान पर आकर उनसे गालीगलौच करता है l शोयब ने उनकी दुकान पर आकर गालीगलौच करते हुए उनके साथ मारपीट की इसकी शिकायत करने के बाद थाना पुलिस ने केवल शोयब के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही करते हुए चालान कर दिया l जिसमें व्यापारियों द्वारा पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दे दी गई थी l जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि सांप्रदायिक विशेष के युवकों ने व्यापारी की दुकान पर जाकर मारपीट की l फिर भी पुलिस द्वारा मामूली धाराओं में उसका चालान काट कर भेज दिया l जिससे व्यापारियों व भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त है l जिसके बाद शनिवार शाम के समय दर्जनों व्यापारी थाने में इक्कठा हो गए और पुलिस व इंस्पेक्टर क्राइम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व इंस्पेक्टर क्राइम को हटाने की मांग की। मवाना पुलिस क्षेत्र अधिकारी अभिषेक पटेल ने व्यापारियों एवं भाजपा नेताओं को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी एवं भाजपा नेता नहीं माने समाचार लिखे जाने तक मवाना कोतवाली प्रांगण में धरना प्रदर्शन जारी रहा। मवाना क्षेत्र अधिकारी अभिषेक पटेल ने देर रात्रि व्यापारियों को शांत करते हुए मवाना क्राइम इंस्पेक्टर के खिलाफ आने वाले 24 घंटे में उचित कार्यवाही करने के लिए कहा तब जाकर व्यापारी शांत हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *