बड़ा महादेव शिव मंदिर के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न योग क्रियाएं कराई गई :

बड़ा महादेव शिव मंदिर के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न योग क्रियाएं कराई गई :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज बुधवार मवाना नगर के बड़ा महादेव शिव मंदिर के प्रांगण में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में पतंजलि योग समिति मवाना द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बड़ा महादेव शिव मंदिर के प्रांगण में 17 जून से 21 जून तक पांच दिवसीय योग शिविर में विभिन्न योग क्रियाएं कराई गई। बुधवार को योग शिविर के दूसरे दिन पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षण प्राप्त मवाना के योग शिक्षक सुभाष धीमान ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के साथ सूक्ष्म क्रिया कराकर दूसरे दिन शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान योग साधकों को सूर्य नमस्कार आसान का अभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार आसन ही संपूर्ण योग है, क्योंकि जब साधक सूर्य नमस्कार आसन करते हैं तो इसमें 12 आसनों का समावेश है इसको करने से हमारे शरीर में लचीलापन रहता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए सूर्य नमस्कार आसन अवश्य करना चाहिए। योग शिक्षक यज्ञदेव ने त्रिकोणासन, ताड़ासन, गर्दन चालान क्रिया कटिचक्रासन व सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया और बताया कि ताड़ासन करने से बच्चों की लंबाई बढ़ाने में लाभ मिलता है। त्रिकोणासन करने से मेरुदंड में लचीलापन आता है। पिंडली जांघों और फेफड़ों की कार्य क्षमता को बढ़ाता है। इस दौरान भस्त्रिका प्राणायाम भी कराया गया। बताया कि भस्त्रिका प्राणायाम करने से नजला, जुकाम , खांसी टीवी, दमा आदि बीमारी नहीं होंगी। प्राणायाम के क्रम में कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, उज्जाई, भ्रामरी प्राणायाम को कराया गया। योग शिविर के दूसरे दिन नगर के गणमान्य पुरुष महिलाएं एवं बच्चों ने भाग लिया। योग शिविर में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की महिला सदस्य रीटा धीमान, भारत विकास परिषद विराट शाखा के अध्य्क्ष मनोज रस्तोगी, कविता कटारिया, जविंदर, विकास कुमार व राजकुमार, मनीष रस्तोगी, धनेंद्र, जयकरण, अरविंद सैनी, विचितानंद, आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *