राज्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को वितरित किए चैक :

राज्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को वितरित किए चैक :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज सोमवार मवाना नगर के तहसील परिसर में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना को लेकर राज्य मंत्री दिनेश खटीक के द्वारा लाभार्थियों को चैक वितरित किए गये lसोमवार को मवाना तहसील परिसर में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना को लेकर राज्य मंत्री दिनेश खटीक के द्वारा लाभार्थियों को चैक वितरित किए गये l चेक वितरण कार्यक्रम में प्रोजैक्टर के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सीधा उद्बोधन सुना गया। साथ की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने मवाना तहसील क्षेत्र के आश्रित परिवारों की महिलाओं को पांच पांच लाख रूपये के चैक वितरित गए।कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि प्रदेश के मुखिया आदित्यनाथ योगी की सरकार में किसानों, नौजवानों, बहन बेटियों की सुरक्षा व उन्नति है। योगी आदित्यनाथ की सरकार की किसानों को फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कृषककल्याण योजना के तहत समृद्ध करने के प्रयास में जुटी है। जबकि पूर्व की सरकारों ने केवल किसानों का शोषण ही किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख पति मवाना डॉक्टर योगेश, ब्लॉक प्रमुख किला ब्रह्म सिंह नागर, एसडीएम दीपक माथुर, तहसीलदार निरंकार सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *