थाना गंगानगर क्षेत्र में ग्राम सलारपुर के जंगल में एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या का 24 घण्टे के अन्दर खुलासा :

थाना गंगानगर क्षेत्र में ग्राम सलारपुर के जंगल में एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या का 24 घण्टे के अन्दर खुलासा :

थाना गंगानगर क्षेत्र में ग्राम सलारपुर के जंगल में एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या का 24 घण्टे के अन्दर खुलासा, 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार।* दिनांक 04.06.2025 को ग्राम सलारपुर के जंगल में अज्ञात व्यक्तियो द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति की बैल्ट से गला दबाकर हत्या की सूचना पर थाना गंगानगर पुलिस एवं स्वाट टीम देहात द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए हत्या कारित करने वाले 03 अभियुक्तगण 1.आजाद पुत्र राजीव कुमार जाटव व सीसीटीवी फुटेज से घटना में प्रकाश में आये उसके साथी 2.उदय पुत्र दयाचन्द नि0गण कसेरुबक्सर थाना गंगानगर जनपद मेरठ एवं 3.शिवा पुत्र बबली नि0 कसेरुबक्सर किशनलाल कबाडी की दुकान के पास थाना गंगानगर जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 04.06.2025 को ही अज्ञात मृतक की पहचान मृतक के पुत्र अतुल त्यागी द्वारा करते हुए मौके पर अज्ञात शव को अपने पिता श्री मूलचन्द त्यागी का बताते हुए शिनाख्त की जिसके सम्बन्ध में अतुल त्यागी द्वारा मु0अ0सं0 106/2025 धारा 103 बीएनएस बनाम आजाद पंजीकृत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर देहात के कुशल नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में, थाना गंगानगर पुलिस एवं स्वाट टीम देहात के संयुक्त के प्रयास से मुकदमा उपरोक्त की घटना का 24 घण्टे के अन्दर खुलासा कर घटना में सलिंप्त अभियुक्तगण 1.आजाद पुत्र राजीव कुमार जाटव व घटना में प्रकाश में आये उसके साथी 2.उदय पुत्र दयाचन्द नि0गण कसेरुबक्सर थाना गंगानगर मेरठ एवं 3.शिवा पुत्र बबली नि0 कसेरुबक्सर किशनलाल कबाडी की दुकान के पास थाना गंगानगर जनपद मेरठ को दौराने चैकिंग एमआईटी पुलिया के पास से समय करीब 18.32 बजे गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त आजाद के कब्जे से मृतक मूलचन्द्र का डीएल व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल नं0 UP15DR6338, अभियुक्त आजाद के कब्जे से मृतक मूलचन्द्र का डीएल व घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल नं0 UP15DR6338, अभियुक्त उदय से मृतक मूलचन्द का पैनकार्ड एवं घटना में प्रयुक्त बैल्ट मौके से बरामद हुई है। अभियुक्तगण को समय से मा0 न्यायालय में पेश किया जायेगा। *हत्या का कारण-* मृतक मूलचन्द्र त्यागी रोडवेज में चालक था, जो सर्विस के दौरान दुर्घटना में घायल होने के कारण अक्षम होने पर एआरएम कार्यालय में नियुक्त रहने के उपरान्त वर्ष 2019 में सेवा निर्वत्त होकर अपने मकान में किराने की दुकान करता था एवं सेवा निर्वत्त के बाद मिली रकम को ब्याज पर भी लोगो को देता था, करीब 01 वर्ष पूर्व मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त आजाद जो परचुन की सैलमैनी का कार्य करता था जिसकारण मृतक से अच्छी जानपहचान हो गयी थी, अभियुक्त आजाद द्वारा मृतक से ब्याज पर करीब 1.3 लाख रुपये उधार ले रखे थे जो बार बार तगादे के बाद नही दे पा रहा था पैसा न मिलने पर मृतक सामुहिक रूप से व लोगो के सामने आजाद की मां एवं बहन के बारे मे अशोभनीय टिप्पणी लगातार करता रहा था । जिससे कुण्ठित होकर दिनांक 03/06/2025 को अभियुक्त आजाद ने अपने साथी शिवा एवं उदय उपरोक्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई एवं योजना के मुताबिक हिसाब किताब करने का बहाना बनाकर मृतक मूलचन्द को उसके घर से अपने साथ मो0सा0 पर बैठाकर आई ब्लाक चौराहा होता हुआ सलारपुर के जंगल में रजवाहे वाले रोड पर ले गया । पूर्व नियोजित योजना के अनुसार शिवा एवं उदय अलग मो0सा0 से आई ब्लाक चौराहे से अभियुक्त आजाद की मो0सा0 के पीछे पीछे चल दिये ग्राम सलारपुर के जंगल में रजवाहे रोड पर जब मृतक द्वारा आपत्ति की गयी तो कि खेतो की तरफ क्यों जा रहे हो तो अभियुक्त आजाद द्वारा यह कहते हुए कि बहुत तेज टायलेट आ रहा है बस टायलेट कर लूं । मृतक मूलचन्द को महावीर के गन्ने के खेत के पास मो0सा0 से उतार दिया तथा पीछे से शिवा और उदय ने तुरंत पकड लिया तथा अभियुक्त आजाद ने अपनी बैल्ट से मृतक का गला घोट दिया। हत्या करते समय अभियुक्त आजाद और उदय ने बैल्ट खीची तथा शिवा ने मृतक के दोनो पैरो को पकड लिये तथा मृतक मूलचन्द की मृत्यु हो जाने पर अभियुक्त शिवा द्वारा मृतक की छाती व शरीर पर लातो से यह निश्चित करने के लिये कि मृतक मूलचन्द मर गया है। जोरदार प्रहार किये ।अभियुक्तगण द्वारा उधार के पैसे न देने व मृतक मूलचन्द द्वारा उसके परिजनो को अमर्यादित भाषा बोलनेपर कुण्ठित होकर हत्या की गयी है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-*1.आजाद पुत्र राजीव कुमार जाटव निवासी ग्राम कसेरुबक्सर थाना गगांनगर जनपद मेरठ उम्र करीब 24 वर्ष 2.उदय पुत्र दयाचन्द नि0 कसेरुबक्सर थाना गंगानगर जनपद मेरठ उम्र करीब 20 वर्ष3.शिवा पुत्र बबली नि0 कसेरुबक्सर किशनलाल कबाडी की दुकान के पास थाना गंगानगर जनपद मेरठ उम्र करीब 20 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* अभियुक्त आजाद के कब्जे से मृतक मूलचन्द्र का डीएल व घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल नं0 UP15DR6338, अभियुक्त उदय से मृतक मूलचन्द का पैन कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त बैल्ट मौके से बरामद होना।*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*1.प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार सिंह थाना गंगानगर2.निरीक्षक श्री पंकज कुमार सिंह थाना गंगानगर3.उ0नि0 श्री वरूण कुमार उपाध्याय थाना गंगानगर4.उ0नि0 श्री रविन्द्र स्वाट टीम देहात 5.उ0नि0 श्री अनुराग सिंह थाना गंगानगर 6.है0का0 1150 विकास कुमार थाना गंगानगर 7.का0 1973 दीपू थाना गंगानगर 8.है0का0 108 कामिल स्वाट टीम देहात 9.है0का0 1491 अरूण चौहान स्वाट टीम देहात 10.है0का0 474 अजीत रावत स्वाट टीम देहात 11.का0 506 सुनील कुमार स्वाट टीम देहात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *