मेरठ रोड स्थित ए0एस0 इण्टर कॉलिज मे विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर कार्यशाला आयोजित :

मेरठ रोड स्थित ए0एस0 इण्टर कॉलिज मे विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर कार्यशाला आयोजित :

अमित कंबोज संवाददाता मवानाआज शुक्रवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्व तम्बाकू निषेध दिवस, जोकि इस वर्ष निर्धारित थीमः-‘‘आकर्षण का पर्दाफाशः तम्बाकू और निकोटीन उत्पादोें पर उद्योग की रणनीति का खुलासा करना।‘‘ पर 31 मई 2025 को मनाया जाएगा जिसके परिपेक्ष में ए0एस0 इण्टर कॉलिज मवाना, मेरठ मे संगोष्ठी, हस्ताक्षर अभियान, शपथ ग्रहण व येलो लाइन कैम्पेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों तिलक एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं सम्मान किया उसके उपरांत प्रधानाचार्य डॉ मेघराज सिंह एवं एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट बलराज सिंह ने अनंग वस्त्र, माला के द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया उ0प्र0 वॉलेन्टरी हेल्थ एसोशिएसन लखनऊ के सुरजीत सिंह, रिजनल कोर्डिनेटर ने विद्यार्थीयो को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य मे विद्यार्थीयो को जागरूक करते हुए तम्बाकू से बने उत्पाद व धूम्रपान करने वाले लोगो से दूरी बनाने पर बल देते हुए कहॉ कि तम्बाकू एक ऐसा जहर है जो किसी भी परिवार को आर्थिक, मानसिक एवं स्वास्थ रूप से व्यक्ति को कमजोर बना देता है। इस उपलक्ष्य मे उन्होने बच्चो को हस्ताक्षर अभियान को चलाकर जागरूक किया।उ0प्र0 वॉलेन्टरी हेल्थ एसोशिएसन लखनऊ से सुरजीत सिंह, रिजनल कोर्डिनेटर, ने उपस्थित विद्यार्थीयों व स्टॉफ को साइंस ऑफ ए एडिक्शन के बारे मे विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हुए, थीम के अनुसार तम्बाकू उधोगो की रणनीति को पहचान कर, उनसे बचने व अन्य को बचाने मे सहयोग किये जाने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही मोहित भारद्वाज जनपद सलाहकार मेरठ द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों को कैंसर के विषय मे विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी एवं तम्बाकू उत्पादो से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे मे भी जानकारी उपलब्ध करायी गयी। ए0एस0 इण्टर कॉलिज मवाना के सहयोग से उपस्थित सभी प्रतिभागियों को तम्बाकू प्रयोग न किये जाने हेतु शपथ ग्रहण एवं येलो लाइन कैम्पेन के माध्यम से तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान, ए0एस0 इण्टर कॉलिज मवाना मेरठ का अभियान भी चलाया गया।जिसके बाद उन्होने ए0एस0 इण्टर कॉलिज मवाना के विद्यार्थीयो को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान की शासन द्वारा उपलब्ध कराई गयी गाइडलाइन के अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। इसके बाद तम्बाकू उद्योगो का हस्तक्षेप रोकने हेतु अनुच्छेद 5.3 की जनपदीय समिति के कार्य का विवरण करते हुए कोई भी सहयोग न करने के लिए अनुरोध किया। आज के कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह, चीफ प्रॉक्टर विभा जैन, विशेष कुमार रस्तोगी, विपिन कुमार,शेलेश शर्मा,सुमन , निधि, विरेन्द्र, अंकित कुमार, निधि, इलमा, शशि, कीर्ति शर्मा, मीनू विश्वकर्मा, शीतल, डिंपल, कुसुम लता आदि का विशेष सहयोग रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *