अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज शुक्रवार मवाना नगर के तहसील रोड स्थित नगर पालिका परिषद सभागार में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती मनाने के लिए उपस्थित हुए जिसमें मुख्य अतिथि संजय त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, समीर चौहान जिला महामंत्री कार्यक्रम संयोजक, राजकुमार शर्मा कार्यक्रम सहसंयोजक, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक, अखिल कुमार कौशिक नगर पालिका अध्यक्ष मवाना सभी ने भारत माता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की फ़ोटो पर द्वीप जलाकर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। उसके पश्चात संजय त्यागी का अखिल कौशिक द्वारा स्वागत किया गया। राजकुमार शर्मा का मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक द्वारा फूलों का गुलदस्ता लेकर स्वागत किया गया। समीर चौहान का मधुर कौशिक द्वारा स्वागत किया गया। पूनम शर्मा जिला पंचायत सदस्य इनका स्वागत सलमा खान जिलामंत्री ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक की कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना राजकुमार शर्मा द्वारा दी गई जिन्होंने बताया पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर बाल्यावस्था से ही शंकर भगवान की बहुत बड़ी भक्त थी इन्होंने सामान्य परिवार में जन्म लिया था इनका विवाह मराठा राज्य परिवार में हुआ माता अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ मंदिर बद्रीनाथ केदारनाथ सोमनाथ सेंट्रल मंदिरों में मुगलों के शासनकाल में जीणोद्धार कराया। मुख्य वक्ता संजय त्यागी ने पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर के बारे में विस्तार से बताया इनकी 8 वर्ष की उम्र में ही विवाह हो गया था 28 साल की उम्र में उनके पति की मृत्यु हो गई थी। उसके कुछ समय पश्चात उनके ससुर की भी डेथ हो गई थी कुछ समय में ही इन्होंने अपने बेटे को भी खो दिया था इतने दुख झेलने के बाद भी माता अहिल्याबाई ने पूरी लगन करता से अपना राज्य संभाल मुगलों से युद्ध भी किया परोपकारी राजमाता को पुण्यश्लोक की उपलब्धि मिली। यह उपलब्धि केवल तीन लोगों में है महाराज युधिष्ठिर, महाराजा नकुल और माता अहिल्याबाई होल्कर को पुण्यश्लोक की उपाधि दी गई। राजमाता बहुत ही सरल स्वभाव की थी हमेशा पब्लिक हित में उन्होंने अपना जीवन व्यतीत किया ऐसी दिव्य आत्मा को मान्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज समस्त भारत के सामने लाकर खड़ा किया पिछले 15 दिनों से पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर के पूरे भारतवर्ष में संगोष्ठी अभियान चलाए जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही ऐसी दुर्लभ आत्माओं को हमें जानने का मौका मिला है पीएम मोदी की ही देन है ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घर में जाकर आक्रमण करने का दाम रखने वाले हमारे मान्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं हम उनका हृदय की गहराई से अभिनंदन करते हैं। पूनम रस्तोगी ने भी राजमाता अहिल्याबाई होलकर के बारे में विस्तार से बताया समीर चौहान ने भी पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के बारे में अपना वर्णन किया। कार्यक्रम का समापन नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने किया अधिशासी अधिकारी राजीव जैन ने सारी व्यवस्था संभाली सारे कार्यक्रम में उनका पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सलमा खान साहिबा खान, रेशमा, ज्योति रस्तोगी, पूनम रस्तोगी, गुलिस्ता,रानी, मेघा रस्तोगी, वंदना अग्रवाल, बबीता कश्यप,मोनिका, कुसुम, सुमन,अवनी,नजमा खान, शगुफ्ता,प्रीति,शेफाली,दिव्या, अनिल सक्सेना, अमर रस्तोगी,योगेश शर्मा,विनय प्रजापति,सुनील सक्सेना, राकेश कुशमाकर ,रचित राणा, मयंक मलिक,अंकित चौहान,अरमान,योगेंद्र,अजय रस्तोगी,योगेंद्र जाटव, मुकेश गुप्ता,नीतू पाल,अनिल कश्यप, डॉ मनोज,राजू सैनी, राजपाल सैनी, कुलदीप सैनी,राहुल गोयल, वंश गंगपुरी, अजय शर्मा, संजीव,शिव शर्मा,मधुर कौशिक,संदीप रस्तोगी, हिमांशु जैन, प्रज्वल चौहान आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित है।
