आवास विकास अधिकारी द्वारा सील मे भी भेद भाव 😕 मेरठ! आवास विकास अधिकारियो कि जितनी तारीफ कि जाये उतनी कम है! मवाना टाइम्स समाचार पत्र मे खबर प्रकाशित होने पर अधिकारियो की नींद खुली और बन रहे निर्माण पर कार्यवाही भी कर दी लेकिन अगर देखा जाये तो गेट के ताले पर भी सील होती है जैसे कि एफ ब्लॉक के मकान संख्या 140 मे दिखाई दे रही है और सील होने के बाद किसी का भी अंदर आना जाना नहीं हो सकता लेकिन ऐसा लग रहा है कि 2/1 कि सील सिर्फ जैई अजब सिंह द्वारा दिखावे के लिए कि गई है क्योंकि उसमे अभी भी मजदूर नजर आ रहे है और गेट का ताला खुला है! अब देखना है क्या इंजिनियर आफ़ताब अहमद इस मामले को संज्ञान मे लेंगे या. गुपचुप तरीके से हो जायेगा निर्माण कार्य पूरा!
