कृष्णा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में आरंभ हुआ बीबीए बीसीए व डीफार्मा के छात्रों के लिए टैबलेट वितरण :

कृष्णा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में आरंभ हुआ बीबीए बीसीए व डीफार्मा के छात्रों के लिए टैबलेट वितरण :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज शुक्रवार मवाना रोड स्थित कृष्णा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस मे बीबीए बीसीए व डीफार्मा के छात्र-छात्राओं के लिए टेबलेट वितरण का शुभारंभ हुआ। कृष्णा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में वर्ष 2025 में बीबीए बीसीए व डीफार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को फ्री में टेबलेट वितरित किया जा रहा है। आज दिनांक 30 मई 2025 को संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान, सचिव पुखराज चौधरी, निदेशक मनोज कुमार सैनी, वाइस प्रिंसिपल राजेश चौधरी, व बीएड विभाग अध्यक्ष वाईपी सिंह द्वारा टैबलेट वितरण का शुभारंभ किया गया। जिसमें सत्र 2025 में बीबीए बीसीए व डीफार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट पाकर सभी छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे और उन्होंने कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस को धन्यवाद दिया और कहा कि हमारे क्षेत्र में कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस एकमात्र संस्थान है जो छात्र-छात्राओं की हाईटेक पढ़ाई के लिए उन्हें मुफ्त में टैबलेट दे रहा है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान ने कहा कि छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट देने का उद्देश्य यह है कि उन्हें वर्तमान टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा जा सके जिससे उनकी नौकरी पाने की राह आसान हो जाए। कृष्णा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस सदैव से ही छात्र-छात्राओं के विकास के लिए तत्पर रहा है और आगे भी हम छात्र-छात्राओं के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक व कर्मचारी गण मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *