संगठनों द्वारा पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारेअमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज बृहस्पतिवार मवाना नगर में स्थित कोतवाली मवाना में हिंदू संगठन के युवकों ने थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर हगामा काटाते पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे लगाते हुए मवाना क्षेत्र अधिकारी अभिषेक पटेल से की थाना प्रभारी की शिकायत और थाना प्रभारी के निलंबन की मांग की lप्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम के समय पर विकास गुप्ता अपने घर में सफाई करने मैं लगा हुआ था इसी दौरान वसीम द्वारा विकास को घर के अंदर ताला लगाकर बंद कर दिया था l जिसके बाद थाना पुलिस ने फोर्स के साथ विकास पक्ष को मकान से बाहर निकलवाया l मवाना थाना पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की तहरीर लेने के बावजूद भी केवल विकास गुप्ता पक्ष पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया l इसके विरोध में हिंदूवादी संगठनों के कई दर्जन नेता गुरुवार शाम थाना मवाना पहुंचे और सीओ मवाना अभिषेक पटेल के समक्ष बताया कि थाना पुलिस ने विकास गुप्ता पक्ष पर 452 सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि विकास स्वयं अपने ही मकान में मौजूद था तो दूसरे पक्ष द्वारा घर में घुसकर लूटपाट करने की धाराओं में मुकदमा कैसे करा दिया l जो लोग वहां मौजूद नहीं थे उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है l लेकिन वसीम पक्ष ने व उनकी महिलाओं ने भी विकास गुप्ता पक्ष के साथ अभद्रता व गालीगलौच आदि भी की,इस दौरान हिंदूवादी संगठनों के लोगों की सीओ मवाना अभिषेक पटेल से तीखी नोंकझोंक हो गई l और हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए l और साथ ही थानाध्यक्ष मवाना के अभद्र व्यवहार की भी सीओ से शिकायत भी की l मवाना क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल हिंदूवादी संगठनों के लोगों को समझाने का प्रयास करने में लगे हुए थे l बड़ी मुश्किल से मवाना क्षेत्र अधिकारी ने हिंदू संगठन के लोगों को समझा बूझकर शांत किया l और जांच के बाद उचित कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया l अब कहीं जाकर हिंदू संगठन के लोग शांत हुए l
