मां अद्भुत व अदित्य होती हैं, वह अपने बच्चों के जीवन में शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्य प्रदान करती हैं :

मां अद्भुत व अदित्य होती हैं, वह अपने बच्चों के जीवन में शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्य प्रदान करती हैं :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज शुक्रवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ‘मदर्स डे’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनकी वंदना आरती की गई तत्पश्चात विशेष अतिथि डॉक्टर नीशू चौधरी सी एच सी मवाना को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा बारहवीं की आयुषी ने किया। विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के लिए विशेष ग्रीटिंग कार्डस बनाए और उनके प्रति अपने प्यार का इजहार किया। इसके अलावा, छात्रों ने अपनी माताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उनके साथ नृत्य प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के दौरान, माताओं ने अपने बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर खुशी और गर्व महसूस किया। विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करने के लिए भावपूर्ण गीत गाए, कविता पाठ किया व भाषण दिए।माताओं के लिए अनेक प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया साथ ही रेमप वाक कर माताओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन माताओं के सम्मान में एक विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के साथ किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागी माताओं को छात्रों ने उपहार देकर सम्मानित किया और उनके साथ यादगार पल साझा किए।विद्यालय के प्रबंधक मनोज रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने कहा कि इस कार्यक्रम ने माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उनके समक्ष उजागर किया है। माताएं अपने बच्चों के जीवन में शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्य प्रदान करती हैं।विद्यालय के प्रबंधक व प्रबंधिका ने माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कमल कुमार दीवान ने कहा, “माताएं हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं क्योंकि मां अद्भुत और अदित्य होती हैं इसलिए हमें उनका ह्रदय से सम्मान करना चाहिए तथा प्रत्येक समय उनकी देखभाल करनी चाहिए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *