अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज शुक्रवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए. एस. इण्टर कालेज में स्काउट एवं गाइड स्टेट कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशन में तपती चिलचिलाती धूप में राहगीरों को मीठा जल, शरबत, व नीबू पानी पिलाया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने किया। स्काइट एवं गाइड के सभी कैडेट्स ने तपती हुई धूप राहगीरों को रोक रोककर मीठा शरबत पिलाया। स्काउट्स एवं गाइड्स के द्वारा गत 3 वर्षों से लगातार मई माह में मीठे जल का प्याऊ लगाया जाता है। चिलचिलाती धूप में शरबत पीकर राहगीरों ने बच्चों की खुले मन से प्रसंशा की। पैदल चलते राहगीरों में स्त्री ,पुरुष व बच्चों ने भी शरबत पीकर प्यास बुझाई। कालेज में परीक्षा देने आये छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों ने भी शरबत पिया। इस कार्यक्रम में स्काउट प्रभारी राम भूल नाथ, कपिल कुमार, कुसुम चौहान, ब्रजेश कुमार, सुभाष, विशेष रस्तोगी, विपिन , कपिल, स्काउट एवं गाइड दल से अहसास, वंश चौहान, मनीष, देव, कु. मंतशा, कु. शीतल, कु. तनु, कु. फलक, इत्यादि का विशेष सहयोग रहा है l
