अमित कम्बोज संवाददाता मवाना.
मवाना मेरठ पर एसएसपी के आदेश पर चलाये जा रहे वाहनो के विरूद्ध आपरेशन क्लीन में थाना मवाना मेरठ पर नीलामी नगर (नोडल अधिकारी आपरेशन क्लीन) तथा क्षेत्राधिकारी मवाना के निर्देशन पर माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मवाना मेरठ पर वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया सम्भागीय परिवहन अधिकारी के द्वारा वाहनो की मूल्यांकन कीमत 7 लाख बीस हजार सात सौ रूपये निर्धारित की गयी थी। न्यायालय जेएम मवाना के द्वारा नीलामी की अनुमति प्राप्त की गयी व माल मुकदमाती मालो का निस्तारण न्यायालय के आदेश निर्देश पर नीलामी कराने हेतु आदेशित किया गया। जिनके सम्बन्ध में शुक्रवार को थाना परिसर में मवाना प्रभारी निरीक्षक थाना मवाना व गठित समिति की उपस्थिति में नीलामी छोडने के लिए 26 व्यक्ति कबाडी उपस्थित हुए। जिस पर प्रभारी निरीक्षक मवाना द्वारा प्रत्येक व्यक्ति की उपस्थिती में नीलामी की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी। अनुमोदित शुदा 37 वाहन जिनमें (24 मोटर साईकिल,9 कार,एक ट्रक, एक छोटा हाथी,एक टैम्पो, एक डीसीएम) की प्रक्रिया सामुहिक रूप से करायी गयी। उक्त मालो की नीलामी की प्रक्रिया में 37 वाहनो की सरकारी कीमत 7,020,700 /- रूपये थी कबाडी बाबर पुत्र मुजफ्फरदीन निवासी मौहल्ला मुन्नालाल थाना मवाना के द्वारा जिनकी अधिक कीमत 11 लाख 50 हजार रूपये लगाई गयी। सभी की सहमति से बोली को छोडा गया। जिनकी कुल कीमत 11 लाख 50 हजार रूपये है।
