अमित कंबोज संवाददाता मवाना
आज मंगलवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों के विकास लिए एक उपयोगी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिदिन शरीर को स्वस्थ रखने संबंधी जानकारी दी गई। विद्यालय में उपस्थित कक्षा नर्सरी से कक्षा पांचवी तक के विद्यार्थियों ने इस विशेष कार्यक्रम “ मुस्कान के पीछे दांत होते हैं ”में भाग लिया, जिसमें विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया गया और बताया गया कि अपने दांतों की देखभाल करना उनके समग्र स्वास्थ्य विकास के लिए आवश्यक है। दैनिक जीवन में टूथपेस्ट आपके दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में कैसे मदद करते हैं। जिससे आप हमेशा स्वयं को तरोताजा महसुस करते हैं। यह आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। स्वस्थ और चमकदार दांत ही चहरे पर मुस्कराहट प्रदान करते हैं।विद्यार्थियों को यह जानकारी भी दी गई कि प्रतिदिन टूथपेस्ट और ब्रश को जीवन की दिनचर्या में शामिल करने पर वह किस प्रकार दांतों की समस्याओं को रोकने में हमारी मदद करते हैं।विद्यालय की तरफ से विद्यार्थियों को टूथपेस्ट व ब्रश उपहार स्वरूप भी दिए गए। विद्यालय के प्रबंधक मनोज रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने कहा कि हमें यह खुशी है कि हमारे विद्यार्थियों ने इस विशेष कार्यक्रम के साथ जुड़कर अपने स्वस्थ दांतों और चमकदार मुस्कराहट बनाए रखने की सराहनीय पहल की हैं ताकि विद्यार्थियों की मुस्कुराहट आत्मविश्वास के साथ बनी रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने कहा कि हम अपने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के शैक्षिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। इस प्रकार की कार्यशालाएं स्वस्थ रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
