अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज मंगलवार मवाना नगर के तहसील रोड पर स्थित नगर पालिका के आर0 ओ0 प्लांट पर बोर्ड मीटिंग बिना किस विवाद के सफल पूर्वक संपन्न हुई l जानकारी के अनुसार नगर पालिका पेठ का ठेका छोड़ जाने को लेकर मवाना के व्यापारी संगठन द्वारा इसका काफी विरोध किया गया था जिसको लेकर पिछली बोर्ड मीटिंग में व्यापारियों द्वारा नगर पालिका आरो0 ओ 0 प्लांट में गेट का ताला लगाकर धरना प्रदर्शन किया था और उधर पेंठ लगाने वाले व्यापारियों ने नगर पालिका के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी का घेराव किया था lआज मंगलवार को प्रातः 11.00 बजे पालिका के आर0ओ0वाटर प्लाट के ऊपर बोर्ड मीटिंग सभाकक्ष मे कई प्रस्ताव पास हुऐ l दोबारा से सप्ताहिक पैठ का ठेका छोड़े जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया l मवाना नगर क्षेत्र की सीमा विस्तार किये जाने, एक राष्ट एक चुनाव की अवधारणा पर विचार, नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु 500 नग बल्ब व 1000 नग एल0ई0डी0 लाईटे क्रय करने, वार्ड 10 मौ0 कल्याणसिंह में बाल्मीकि सामुदायिक पंचायती भवन बनाने, पालिका की खाली दुकाने एवं फड की सार्वजनिक नीलामी कराने एवं सभासदगणों एवं नागरिकों से निर्माण/विकास कार्य कराये जाने हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों सहित सभी उपरोक्त प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी एवं उक्त के अतिरिक्त जुड्डी वाले शमशान के जीर्णोद्धार कराये जाने, जलनिकासी हेतु नालों का निर्माण कराने, पं0 दीनदयाल योजना के अन्तर्गत सड़क एवं मार्ग प्रकाश व्यवस्था एवं उक्त योजना के अन्तर्गत ही सी0सी0 रोड व मार्ग प्रकाश व्यवस्था सभी कार्यो एवं योजना हेतु शासन से अनुदान प्राप्त करने हेतु कार्ययोजना प्रेषित करने हेतु अधिशासी अधिकारी महोदय एव अध्यक्ष महोदय को अधिकृत किया गया। पालिका बोर्ड मीटिंग में अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक जी के साथ अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार, सभासद श्रीमति दयावती, श्रीमति प्रमिला, आशिष, अवजीत चैहान, नीरज खटीक, अनुज कुमार, श्रीमति मुकेश, सलीम, अतीक अहमद, विशाल कुमार विनित कुमार, श्रीमति नूसरत, शफीक मलिक, श्रीमति नसीम, श्रीमति शामिया, श्रीमति सैययदा, शहजाद, राजेन्द्र चैहान, श्रीमति बुशरा, श्रीमति ज्योति, ताज मौहम्मद, मौ0 वाजिद, पालिका के अवर अभियन्ता मूलचन्द, अमित श्रीवास्तव, लिपिक लाखन सिंह, उमेश कुमार आदि शामिल हुए l
