ए एस इंटर कॉलेज मवाना के सेवानिवृत अंग्रेजी प्रवक्ता अशोक कुमार ने अपने पिता जय करण सिंह के नाम पर 51000 की धनराशि छात्र छात्राओं की सुविधा के लिए किये प्रदान :

ए एस इंटर कॉलेज मवाना के सेवानिवृत अंग्रेजी प्रवक्ता अशोक कुमार ने अपने पिता जय करण सिंह के नाम पर 51000 की धनराशि छात्र छात्राओं की सुविधा के लिए किये प्रदान :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज मंगलवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में सन 1988 में अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में चयनित होने के उपरांत वर्ष 2015 से 8 जनवरी 2022 तक कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करने वाले अशोक कुमार जिनकी सेवानिवृत्ति 31 मार्च 2022 को अंग्रेजी प्रवक्ता के पद से हुई उन्होंने अपने पिता जयकरण सिंह के निधन के उपरांत छात्र-छात्राओं की सुविधाओं के लिए 51000 की धनराशि का चेक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह को प्रदान किया l विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि 51000 धनराशि से छात्र-छात्राओं के लिए पंखे तथा वाटर कूलर जून माह में विद्यालय में लगा दिया जाएगे l जिससे छात्र-छात्राओं को भीष्म गर्मी में हवा तथा शीतल जल प्राप्त होगा l समस्त विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए प्रदान की गई 51000 धनराशि के लिए अशोक कुमार का हृदय से आभार व्यक्त किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *