सरकारी शराब की दुकान के सेल्समैन से हुई लूट की घटना में वांछित तथा अर्न्तराज्यीय गिरोह के 25 हजारी इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल/गिरफ्तार :

सरकारी शराब की दुकान के सेल्समैन से हुई लूट की घटना में वांछित तथा अर्न्तराज्यीय गिरोह के 25 हजारी इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल/गिरफ्तार :

अभियुक्तगण के कब्जे से 04 तमंचा .315 बोर, चार जिन्दा कारतूस, दो अदद खोखा कारतूस,कार कार टोयोटा ग्लैंजा बरामद ।*अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज मंगलवार मवाना क्षेत्र के ग्राम तिगरी मुबारकपुर बाईपास पर देर रात्रि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सरकारी शराब की दुकान के सेल्समैन से हुई लूट की घटना में वांछित तथा अर्न्तराज्यीय गिरोह के 25 हजारी इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायलो को गिरफ्तार किया l घायलो अभियुक्तों को इलाज के लिए मवाना स्वास्थ्य सामूहिक केंद्र में भर्ती कराया l पुलिस द्वारा अभियुक्ततो के कब्जे से कब्जे से 04 तमंचा .315 बोर, चार जिन्दा कारतूस, दो अदद खोखा कारतूस,कार टोयोटा ग्लैंजा बरामद किया l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपराधियो की धर पकड हेतु चलाये गये अभियान व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ एवं क्षेत्राधिकारी मवाना के निर्देशन में तथा मवाना प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना मवाना पुलिस द्वारा कस्बा मवाना मे मिल रोड़ पर स्थित शराब की दुकान से सेल्समैन अशोक कुमार के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटरों व लूटेरों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। जिनमे लूट की घटना के संबंध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 178/25 धारा 309(6) बीएनएस अंतर्गत मुकदमा दर्ज है मुखबिर की सूचना पर पुलिस चैकिग के दौरान तिगरी कट मुबारिकपुर मोड के पास उपरोक्त अपराधी अपने वाहन से पुलिस की नजरो से बचकर भाग रहे थे जिन्हे पुलिस द्वारा रूकने का ईशारा किया गया तो उक्त अभियुक्तगणों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर झोक दिया गया जवाबी कार्यवाही मे अभियुक्त शिवम उर्फ गोलू के बाँये पैर तथा विनीत भडाना के दाहिने पैर मे गोली लगी जिससे वे घायल हो गये शेष तीन अभियुक्त जंगल की तरफ भाग गये जिनकी काम्बिग की गयी घायल शिवम व विनीत भडाना से दो अदद तमंचा, दो जिन्दा कारतूस व कार टोयोटा ग्लैंजा बरामद की गयी, शेष भागे अभियुक्तो की काम्बिग की गयी जिसके दौरान भागे हुये तीन बदमाशों मे से अभियुक्त रजनीश उर्फ छोटू के दाहिने पैर व अभियुक्त अंकित पुत्र रमेश गोली लगने से घायल हो गया तथा भाग रहे बदमाश तरुण पुत्र मनोज को पकड लिया गया है। घायल अभियुक्त रजनीश व अंकित से दो तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। घायलों को सीएचसी मवाना रवाना किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि अंकित पुत्र रमेश निवासी ग्राम ढिकोली, रजनीश पुत्र अजीत निवासी जंधेडी, विनीत पुत्र जगरेश निवासी भँडोली थाना किठोर, शिवम उर्फ गोलू पुत्र सूबे सिंह निवासी सकोती थाना फलावदा मेरठ पंजीकृत है । उपरोक्त चारों लूटेरो मे अभियुक्त रजनीश उर्फ छोटू पुत्र अजीत उपरोक्त थाना मवाना का हिस्ट्रीशीटर है तथा विनीत पुत्र जगरेश नि0 ग्राम भँडौली थाना किठौरा का हिस्ट्रीशीटर है अभियुक्त शिवम उर्फ गोलू पुत्र सूबे सिह उपरोक्त थाना फलावदा का हिस्ट्रीशीटर है तथा अभियुक्त अंकित पुत्र रमेश उपरोक्त हत्या तथा मारपीट जैसे संगीन अपराध मे जेल जा चुका है जिसके विरुद्ध एचएस की कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर व कुख्यात किस्म के अपराधी है जिनके द्वारा आसपास के थानो एवं प्रान्तों मे सुपारी लेकर हत्या, लूट जैसे अपराध कारित किये गये है व अभियुक्तगण रजनीश, विनीत व शिवम थाना सिविल लाइन से 25-25 हजार के इनामी अभियुक्त हैं। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र श्री रतीराम निवासी निस्तौली जनपद गाजियाबाद द्वारा तहरीर दी गयी कि वो मिल रोड़ पर स्थित सरकारी शराब की दुकान पर सैल्समैन है। दिनांक 04.05.25 को रात्रि 10 बजे के बाद मुकदमा वादी अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था कि तभी सफेद कार पर सवार कुछ युवक दुकान पर आए जिनका नाम अंकित पुत्र रमेश निवासी ढिकौली थाना मवाना मेरठ रजनीश पुत्र अजीत निवासी जंधेड़ी थाना मवाना मेरठ विनीत पुत्र जगरेश निवासी भँडौली थाना किठोर जनपद मेरठ शिवम उर्फ गोलू पुत्र सूबे सिंह निवासी सकौती थाना फलावदा मेरठ दुकान पर आए और जबरदस्ती दुकान खोलने को लेकर कहासुनी करने लगे और जबदरस्ती मारपीट करने लगे तथा जबरन दुकान खुलवाकर 2 बोतल शराब रोकफोर्ड रिजर्व व एक पेटी वियर जबरदस्ती लेकर चले गए और भुगतान नहीं किया उक्त घटना के संबँध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 178/25 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अंकित आदि चार नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । सभी अपराधियों पर मेरठ जिला में आसपास के क्षेत्र में गंभीर धाराओं में हत्या में लूट के संबंध में मुकदमे दर्ज हैं पुलिस टीम में शामिल विशाल कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 सतेन्द्र कुमार सिह, उ0नि0 सतेन्द्र कुमार, उ0नि0 मनोज कुमार, उ0नि0 राजेश यादव, उ0नि0 सूरज विक्रम, उ0नि0 योगेश पाण्डे, एचसी, मोहित शर्मा, एचसी, उस्मान खान, एचसी नरेंद्र भाटी, एचसी, राजीव कुमार, का0 कपिल तोमर,का0 महताब अली, का0 रुमन सिंह शामिल हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *