मवाना पुलिस द्वारा आईपीएल में सट्टा खेलने व लगवाने वाले गिरोह का किया भण्डाफोड :

मवाना पुलिस द्वारा आईपीएल में सट्टा खेलने व लगवाने वाले गिरोह का किया भण्डाफोड :

  • मौके पर साथ अभियुक्त गिरफ्तार
  • एक टेलीविजन 6 मोबाइल बरामद

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

शुक्रवार रात्रि मवाना नगर में पुलिस द्वारा आईपीएल सट्टा गिरहो का भंडाफोड़ करते हुए मौके पर 7 अभियुक्त गिरफ्तार किये अभियुक्त के पास से एक टेलीविजन व 6 मोबाइल बरामद हुए पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया l
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा अपराधियो की धर पकड हेतु चलाये गये अभियान व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मवाना पुलिस द्वारा आईपीएल में सट्टा खेलने व लगवाने वाले गिरोह का भण्डाफोड करते हुए शुक्रवार की रात्रि में 7 अभियुक्तगण सलमान पुत्र राशिद नि० डेरे वाला पुल मौ० हीरालाल, नवेज पुत्र मौ० रफी निवासी डेरे वाला पल मौ० तिहाई, शमशाद पुत्र मौ० नासिर निवासी डेरे वाला प्ल मौ० तिहाई, जुनैद पुत्र मौ0 युसूफ निवासी मखदुमप्र अड्डा मौ० तिहाई, शहजाद पुत्र आजाद निवासी मखदुमपुर अड्डा, शादाब पुत्र इशाक निवासी निवासी मखदुमप्र अड्डा, एतेशाक पुत्र निजामुद्दीन निवासी मखदुमपुर अड्डा मौ० तिहाई को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से सट्टा लगाने में प्रयुक्त उपकरण 1 अदद टेलीविजन, 6 मोबाइल बरामद हुए। जिसके सम्बन्ध गिरफ्तार अभियुक्तों पर मु0अ0सं0 176/2025 धारा 112,297,318 बीएनएस व 3/4 सार्वजनिक जुआ अधि0 66 D IT ACT पंजीकृत किया गया।
शुक्रवार की रात्रि में मावना प्रभारी निरीक्षक थाना द्वारा मय पुलिस फोर्स के साथ चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन की जा रही थी तभी मुखबिर की सूचना कि सभासद शाह आलम के मकान के सामने वाली गली में स्थित राशिद पुत्र शमशुद्दीन निवासी डेरे वाले पुल के घेर में कुछ लड़के आईपीएल का सट्टा लगा रहें हैं
सूचना मिलते ही पुलिस ने अभियुक्ततो अड्डे पर छापा मार कर सभी सातों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया l
पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि हम 7 लडके यही आस पास के रहने वाले है तथा जबसे आईपीएल शुरु हुआ तब से हम लोग ज्यादातर एक साथ ही रहते है तथा यही पर बैठकर आनलाईन सट्टा लगाते है तथा जो भी लोग आस पास के रहने वाले हम लोगों को रुपया देते है उनकी ओर से भी रुपया लगाते है हम लोगों के द्वारा दिये गये रुपये को प्रत्येक बाल व एक ओवर कितने छक्के व कितने चौके व कितने रन बनेगें तथा कितने विकेट गिरेंगे के हिसाब से लोगे के कहे अनुसार लगाते है। हम सब के अपने अपने जानने वाले है जो हमें रुपया देते है यह काम एक विश्वास के माध्यम से चलता है। जब वो हार जाते हैं तो लोगों के द्वारा लगाये गये पैसे सलमान को कमीशन के तौर पर मिल जाते है तथा सलमान आये कमिशन में से हमे भी थोडे थोडे रुपये लगवाये गये रुपयों के हिसाब से दे देता है तथा हम सब लोग लोगों को कम पैसों में ज्यादा कमाने का लालच देकर झाँसे में लेते है तथा उन्हे ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने का लालच देते है सर यह सब हम लोग पहले गूगल क्राम पर जाते है तथा वेबसाइट टाइप करते है तथा इस पर एक अकाउन्ट सलमान के नाम पर है जिसके माध्यम से हम लोग पैसा लगाते है जो भी रुपया हम लोग आनलाईनसट्टा के तौर पर लगाते है वह सलमान के मोबाइल से ही लगाते है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे विशाल कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 अनुराग सिंह,
उ0नि0 ऋषभ नागर, उ0नि0 रजनेश कुमार, उ0नि0 सौरभ रावत, है0का0 योगेन्द्र सिंह, का0 अविनाश शामिल हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *