वन विभाग हस्तिनापुर रेंज की रेंजर खुशबू उपाध्याय ने मवाना नगर के कृषक इण्टर कालिज का किया भ्रमण :

वन विभाग हस्तिनापुर रेंज की रेंजर खुशबू उपाध्याय ने मवाना नगर के कृषक इण्टर कालिज का किया भ्रमण :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज शनिवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कॉलेज में वन विभाग हस्तिनापुर रेंज की रेंजर खुशबू उपाध्याय ने कॉलेज का भ्रमण किया l
विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने रेंजर खुशबू उपाध्याय की अगवानी की l विद्यालय के अनुशासन व हरित प्रांगण देखने के बाद रेंजर खुशबू उपाध्याय ने प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में इतने विशाल भवन का संरक्षण, पेड पौधों का रखरखाव, छात्रों का अनुशासन, संसाधनों का उन्नत प्रयोग अपने आप में सराहनीय है जिसके लिए मैं विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार को बधाई देती हूँ। इस ऐतिहासिक परिसर का भ्रमण करना मेरे लिए सौभाग्य का विषय है।
प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने बताया कि महिला शक्ति का सशक्त प्रतिबिम्ब, व्यवहारकुशल एवं उर्जावान युवा अधिकारी रेंजर खुशबू उपाध्याय ने विद्यालय भ्रमण के दौरान प्रत्येक क्षेत्र का गहनता से अध्य्यन करते हुए हरित वातावरण को संजोये इस ऐतिहासिक परिसर की प्रशंसा की एवं अनेक सकारात्मक सुझाव भी दिये। प्रशासनिक अधिकारियों के इस प्रकार के भ्रमण से जहाँ एक ओर हमें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है वहीं दूसरी ओर उनके द्वारा प्रदान किये जाने वाले महत्वपूर्ण सुझाव हमें उन्नति का रास्ता प्रदान करते हैं।
इस अवसर व वन कार्यालय हस्तिनापुर व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *