मवाना के शिवपुरी कॉलोनी में गत वर्ष की तरह फिर से चोरों ने बंद पड़े मकान पर बोला धावा लाखों के जेवरात चोरी
- चोरों द्वारा 15 तोले के करीब जेवरात चोरी
- इकराम नगर में बाबर फार्म हाउस को भी खंगाला चोरों ने
- गत वर्ष भी प्रेम नगर कॉलोनी में बंद पड़े मकान को खंगाल था चोरों ने लाखों के जेवरात हुए थे चोरी
- CCTV फुटेज मे कैद हुए संदिग्ध चार चोर
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज शुक्रवार मवाना नगर के बड़े महादेव शिव मंदिर के सामने मोहल्ला मुन्नालाल के शिवपुरी कॉलोनी में दिन निकलते ही चोरों ने बंद पड़े मकान को खंगाला कर लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ और साथ ही इकराम नगर में बंद पड़े फार्म हाउस को भी खंगाल डाला पीड़ितों द्वारा चोरी की घटना को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी l
मवाना में बस स्टैंड चौकी के क्षेत्र में चोरों का गिरोह फिर से सक्रिय हो गया गत वर्ष की तरह चोरों द्वारा शुक्रवार की सुबह करीब चार 4:30 बंद पड़े मकान का जंगला तोड़कर सेफ में रखे लाखों के जेवरात चोरी कर लिए गए l
पीड़ित सूरत सिंह पुत्र महाराज सिंह ग्राम गढीना फलावदा के रहने वाले ने पुलिस को तहरीर सोपते हुए बताया कि पिछले 1 वर्ष से बड़े मोहल्ला मुन्नालाल के महादेव शिव मंदिर के सामने शिवपुरी कॉलोनी में राजेश गोयल का मकान किराए पर ले रखा था जिसमें वह अपने दो बच्चों सहित रहते थे पिछले तीन-चार दिनों से वह किसी कारण वंश गांव गए हुए थे l आज सुबह करीब 10:00 बजे जब वह अपने घर पर आए तो देखा गेट का ताला टूटा हुआ पड़ा है जब अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला l सूरज ने बताया कि चोर रसोई की खिड़की की ग्रिल उखाड़ कर घर के अंदर घुस गए l और चोरों द्वारा सेफ में रखे हुए 15 तोले के करीब जेवरात जिनमे सोने के गले के तीन सेट, चार सोने की अंगूठी, और तीन कानों की बालियां चोरी कर ली गई l चोरों द्वारा पूरे घर के सामान को तीतर बीतर कर दिया l पीड़ित द्वारा तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई l पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी l
साथ ही शिवपुरी कॉलोनी के सामने इकराम नगर में रहने वाले बाबर जिनका इकराम नगर में फार्म हाउस है चोरों द्वारा उनके फार्म हाउस का ताला तोड़कर खंगाला गया l लेकिन चोरों के हाथ कुछ लग नहीं पाया l
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया l तो फुटेज में सुबह 4:00 के करीब मुंह पर कपड़ा बांधे संदिग्ध चार चोर कैद हो गए l चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि बाबर के फार्म हाउस के सामने बंद पड़े मकान को भी खंगालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके l तब चोरों द्वारा शिवपुरी कॉलोनी में बंद पड़े मकान में घटना को अंजाम दिया l
पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच की कार्यवाही शुरू कर दी l
गत वर्ष भी बड़े महादेव शिव मंदिर के सामने प्रेम नगर कॉलोनी में निलोहा गांव के रहने वाले के यहां बंद पड़े मकान में चोरों द्वारा लाखों के जेवरात पर हाथ साफ किया गया था l जिसमें काफी हंगामा हुआ था l लेकिन आज तक चोरों का पता नहीं लग पाया l
थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है जल्दी चोरों को पकड़ लिया जाएगा l
