- विद्यार्थियों ने जाना “मजदूरों के प्रति सम्मान, देश की प्रगति का आधार “
- ईंटों में बसी है जिनके पसीने की कहानी,
लोहे में छुपी है जिनके हाथों की रवानी।
कभी सड़क, कभी इमारत, कभी खेतों की जान,
ऐसे हर मजदूर को हमारा शत-शत प्रणाम।
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज गुरुवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की दोनों शाखाओं में लेबर डे बडे सम्मानपूर्वक मनाया गया ।यह प्रत्येक वर्ष मई माह के पहले दिन 1 मई को ‘मजदूर दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य मजदूरों, श्रमिकों और कामगारों के योगदान और अधिकारों का सम्मान करने के लिए समर्पित है। यह दिन उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक करना है, साथ ही उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करना है। इसके उपलक्ष में विद्यालय में विद्यार्थियों के द्वारा उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार व कार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक मनोज रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने मजदूर दिवस पर विधालय से जुड़े प्रत्येक कामगार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने सभी विद्यार्थियों को मजदूर दिवस की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों से कहा कि वह सदैव मजदूरों के संघर्षों को याद करें व उनका सम्मान करें क्योंकि ‘मजदूरों के प्रति सम्मान, देश की प्रगति का आधार है।’
