फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू अमित कम्बोज आज बुधवार मवाना खुर्द पुलिस चौकी पर खड़े वाहनों में सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिससे बड़ी संख्या में वहां खड़े वाहन जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया सका l जानकारी के अनुसार आज दिन निकलते ही मवाना खुर्द पुलिस चौकी पर बड़ी संख्या में सीज व मुकदमाशुदा वाहनों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई l जिनमें बड़ी संख्या में चार पहिया व दोपहिया वाहन शामिल हैं। और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लगभग दो दर्जन चार पहिया गाड़ियां व तीस से चालीस दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए थे। मवाना थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की वाहनों में आग लगने का कारण जांच करने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा l
