सफाई कर्मचारी के 60 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर नगर पालिका परिषद द्वारा उनके लिये सम्मान समारोह आयोजित किया :

सफाई कर्मचारी के 60 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर नगर पालिका परिषद द्वारा उनके लिये सम्मान समारोह आयोजित किया :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

बुधवार मवाना नगर के तहसील रोड पर स्थित नगर पालिका परिषद के आर0ओ0 वाटर प्लांट के मीटिंग रूम में सफाई कर्मचारी रवि पुत्र शान्ति 60 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l नगर पालिका परिषद् मवाना के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक व अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जैन द्वारा पालिका के आर0ओ0वाटर प्लान्ट के ऊपर बने मीटिंग हाॅल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रवि पुत्र शान्ति का सम्मान किया गया। पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा रवि को उनके अर्जित अवकाश व पी0एफ0 की धनराशि का भुगतान चैक देकर किया गया। उक्त अवसर पर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, के साथ अधिशासी अधिकारी , राजीव कुमार, पालिका लिपिक, लाख्नन सिंह, सभासद , वाजिद पूर्व सभासद ,आमिर आजम भूरा, रबनवाज चंद्रशेखर आजाद वाल्मीकि, सफाई नायक मनोज, राकेश, सुजीत, मजहर अब्बास व सफाई कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *