घायल महिला ने किया थाने में जमकर हंगामाअमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज बुधवार मवाना नगर के मिल रोड़ पर कपिल सिनेमा के बराबर वाली गली से बाहर निकलते समय बाईक पर सवार तीन लोगों को महिंद्रा पिकअप गाड़ी चालक ने जोरदार टक्कर मार दी l टक्कर लगने के बाद बाइक सवार महिला व दो युवक सड़क पर गिर गए गाड़ी चालक ने बाईक सवारों के साथ गालीगलौच व बहसबाजी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को लेकर मवाना कोतवाली पहुंची l प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला कल्याण सिंह में कपिल हॉल के पीछे रहने वाली महिला नीतू अपने भाई व भतीजे के साथ किसी काम से बाईक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वो अपनी गली से बाहर निकलकर कपिल हॉल के सामने पहुंचे तभी महिंद्रा पिकअप गाड़ी यूपी 17 टी 7323 ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाईक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। और मामूली रूप घायल हो गए महिला ने तहरीर सोपते हुए आरोप लगाया कि पिकअप के चालक ने दोबारा से उनकी बाइक में टक्कर मारी और गालीगलौच व मारपीट कि इसके बाद महिला के पीआरवी 112 को सूचना दी। जिस पर पीआरवी पुलिस द्वार थाना मवाना लेकर पहुंची जहां गाड़ी मालिक पप्पू और महिलाओं के बीच जमकर बहस बाजी हुई महिला नीतू द्वारा थाना परिसर में हंगामा करते हुए पिकअप ड्राइवर के गाली गलौज पर बदसलूकी करने को लेकर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है l
