मेरठ रोड स्थित मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री कृष्ण लाल घुम्मन जी की “चतुर्थ पुण्यतिथि “के अवसर पर’ श्रमशक्तिदिवस’ का आयोजन :

मेरठ रोड स्थित मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री कृष्ण लाल घुम्मन जी की “चतुर्थ पुण्यतिथि “के अवसर पर’ श्रमशक्तिदिवस’ का आयोजन :

*मेरठ रोड स्थित मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री कृष्ण लाल घुम्मन जी की “चतुर्थ पुण्यतिथि “के अवसर पर’ श्रमशक्तिदिवस’ का आयोजन।

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज गुरुवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री कृष्ण लाल घुम्मन जी की “चतुर्थ पुण्यतिथि “के अवसर पर’ श्रमशक्तिदिवस’ का आयोजन किया गया! जिसमें विद्यालय के सहायक कर्मियों का स्वागत करते हुए उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया इसके पश्चात विद्यालय संस्थापक महोदय को श्रद्धांजलि देते हुए माल्यार्पण किया सबसे पहले छात्र एवं छात्राओं द्वारा सभी का तिलक करके अभिनंदन किया गया फिर बच्चों ने स्वागत गीत द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी। छोटे-छोटे बच्चों ने स्लोगन बोलकर सबका मन मोह लिया! विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सरबजीत घुम्मन जी ने उन्हें उपहार भेंट किए तथा अपने साथ निष्ठा पूर्ण कार्यरत रहने के लिए धन्यवाद किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका सिंह ने विद्यालय के पूर्व प्रबंधक कर्नल कृष्ण लाल घुम्मन जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनको याद करते हुए ईश्वर से कामना की, कि ईश्वर उनका आशीर्वाद सदा हम पर बनाए रखे और आए हुए सभी अतिथिगण का आभार प्रकट किया! इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओ ने सभी को अपने हाथों से भोजन करवाया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *