मवाना पुलिस द्वारा तीन चोरों के पास से चोरी की गाय बरामद कर गिरफ्तार करके भेजा जेल :

मवाना पुलिस द्वारा तीन चोरों के पास से चोरी की गाय बरामद कर गिरफ्तार करके भेजा जेल :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

आज गुरुवार मवाना क्षेत्र के ग्राम मीवा में मवाना पुलिस द्वारा तीन चोरों को गिरफ्तार किया जिनके पास से चोरी किए गए बरामद हुई l पुलिस द्वारा चोरों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया lएसएसपी मेरठ डॉक्टर विपिन ताडा के निर्देशन पर मवाना थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा थाना मवाना क्षेत्र के ग्राम मीवा से तीन चोरों तनिश पुत्र संजय तोमर,विशाल कुमार पुत्र लिले जाटव निवासीगण ग्राम जयसिंहपुर थाना मवाना, सचिन पुत्र नामालूम निवासी ग्राम सकौती थाना फलावदा को गाय चोरी करते समय पकडा। जिसके सम्बंध में थाना मवाना पर तीनों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 170/2025 धारा 305A/317(2) बीएनएस दर्ज किया गया पुलिस ने पकड़े गए तीनों चोरों को कोर्ट में पेश किया जहां से तीनों चोरों को जेल भेज दिया गया पुलिस को इनके पास से चोरी की गई गाय भी बरामद हुई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में विशाल कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक सूरज विक्रम, उप निरीक्षक भगवान सिंह, हैड कांस्टेबल ओमवीर सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *