मवाना मिल में जा रहे गन्ने से लदे दो ट्रैक्टर ट्राली वाले आपस में भिड़े यातायात हुआ बाधित :

मवाना मिल में जा रहे गन्ने से लदे दो ट्रैक्टर ट्राली वाले आपस में भिड़े यातायात हुआ बाधित :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज सोमवार मवाना नगर के मिल रोड पर गन्ने लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली वाले ने सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली में सीधी टक्कर मार दी जिसकी वजह से दोनों पक्षों में विवाद हो गया और यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो गया l प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना मिल रोड पर समय करीब दोपहर 12:00 बजे मिल में गन्ने डालने जा रहे एक ट्रैक्टर ट्राली वाले ने सामने से आ रही खाली ट्रैक्टर ट्राली में सीधी टक्कर हो गई l और दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली वालों मे बहस बाजी होने लगी l जिसको लेकर आने जाने वाले राहगिरो ने दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली वालों को समझा बुझा कर मामले को शांत किया lइसी दौरान काफी देरी तक मिल रोड पर यातायात काफी देर तक बाधित रहा l और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *