अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज मंगलवार मवाना नगर में राष्ट्रीय वैदिक हिंदू संगठन द्वारा हनुमान जन्म उत्सव क़ी यात्रा बड़े धूमधाम से निकल गई l जिसमें सुंदर झांकियां द्वारा मवाना वासियो का मन मोह लिया और शोभायात्रा में निहंग गतका अखाड़ा के सिक्खों ने तरह तरह के करतब दिखा कर सभी को आश्चर्य चकित कर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
आज राष्ट्रीय वैदिक हिन्दू संगठन द्वारा भव्य हनुमान जन्मोत्सव यात्रा निकाली गई जिसमें सुंदर- सुंदर झांकियों का प्रस्तुतीकरण किया गया l
इस शोभायात्रा का शुभारम्भ संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल गहलौत और राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट रवि हिन्दू, आयोजक गौरव गुर्जर और भाजपा नेता सचिन कौशिक ने सामूहिक रूप से फीता काटकर और भगवान हनुमान की पंचमुखी मूर्ति की पूजा अर्चना कर किया। ये शोभायात्रा पक्का तालाब स्थित आशीर्वाद विवाह मंडप, से चलते हुए झारखंडी मंदिर, रामबाग,थाना तिराहा, चौहान चौक, फलावदा तिहराया, सुभाष चौक, गोल मार्किट, प्रिय टॉकीज, गाढ़ों वाला चौक, साकेत चौराहा, प्रीतनगर, पांडव चौक, दयानंद बाजार, सुभाष बाजार, थाना तिराहा होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त हुई। इसके अलावा डीजे, बैंड, झाकियों ने भी नगर को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया. गणेश जी, शिव तांडव, राम दरबार सहित विभिन्न झांकियों का शहरवासियों ने कस्बे वासियों का मन मोह लिया l शोभा यात्रा के दौरान शिव भक्ति अघोरीयो द्वारा अद्भुत नृत्य का प्रस्तुतीकरण दिखाया और अघोरियों द्वारा मसान की होली खेलते हुए मुंह से अग्नि की वर्षा भी करते दिखाई दिए l जिसे देखने वाले दर्शकों को अचंभित कर दिया l और साथ ही निहंग गतका अखाड़ा के सिक्खों ने तरह तरह के करतब दिखा कर सभी को आश्चर्य चकित करते करते हुए तलवार चलाना लाठी व फर्ससे लोगों को अचंभित कर आने को प्रकार के कर्तव् दिखाएं l
शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह जल-पान की व्यवस्थाएं भी की गई जिसमें श्री गुरमत सेवा संघ के पदाधिकारियों दीपक बजाज, हर्ष माटा,राजेश खन्ना, भरत अरोड़ा, विकास गुंबर, बॉबी अरोड़ा आदि ने किया l
मवाना थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने
सुरक्षा की दृष्टि से अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। और यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से निर्वा किया शोभायात्रा में शामिल भाजपा मवाना मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक अपनी पूरी टीम के साथ विहिप जिलाध्यक्ष सुभाष गाबा अपनी पूरी टीम के साथ अमित बल्ले अपनी टीम के साथ रहे। विनोद गुप्ता,अनिल सक्सेना, सुनील सक्सैना, नीटूपाल, नितिन चौहान,अंकित चौहान,मयंक मलिक,राजा, संदीप खटीक,गौरव,कुलदीप खटीक,जॉनी,रजत कौशिक, मनोज,अजय शर्मा, मोहित रस्तोगी,रवि रस्तोगी एडवोकेट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
