अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज बदायूं जिले के थाना दातागंज के गांव पडेली के रहने वाले दबंग इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा के बेटे अभिनव शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा वर्ष 2024 के जारी रिजल्ट में ऑल इंडिया में 130वीं रैंक प्राप्त कर बदायूं जिले का नाम रोशन किया है। मंगलवार को यूपीएससी परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी किया गया जिसमें 1009 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दूबे ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है तो वहीं दबंग इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा के बेटे अभिनव शर्मा ने 130वीं रैंक हासिल की है जिसके बाद उनके व उनके पिता के पास बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके पिता इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा और माता शालिनी शर्मा ने बताया कि अभिनव बचपन से ही बहुत क्रियेटिव माइंड रहे हैं और पढ़ाई लिखाई में उनकी विशेष रुचि रही है। अभिनव का बचपन से ही यूपीएससी परीक्षा पास करने का इरादा था इसके लिए उन्होंने दिन रात कठिन परिश्रम करके मेहनत करते हुए ये मुकाम हासिल किया है। अभिनव ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पीएमएस मुरादाबाद से और आईआईटी पटना से बीटेक की डिग्री हासिल की इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में ज्वाइन किया और मंगलवार को 130वीं रैंक हासिल कर परिवार और अपने जिले का नाम रोशन किया है। उनके दादा जी खूब चंद शर्मा सेवानिवृत प्रधानाचार्य हैं जबकि बड़े भाई अभिषेक शर्मा रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में एमबीबीएस चिकित्सक हैं अभिनव ने पूर्व में किच्छा जनपद उधमसिंहनगर से भी शिक्षा प्राप्त की है। उनके पिता रमेशचंद्र शर्मा मेरठ जनपद के सिविल लाइंस,हस्तिनापुर थाने में चार्ज पर रहे हैं और वर्तमान में मेरठ के ही दिल्लीगेट थाने के प्रभारी निरीक्षक हैं मेरठ जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में उन्होंने कई बड़े अपराधों की घटनाओं को खोला और मुजरिमों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया बढ़िया कार्यप्रणाली की वजह से रमेश चंद्र शर्मा अधिकारियों की पहली पसंद रहे हैं और उन्हें मेरठ जिले में दबंग इंस्पेक्टर कहा जाता है उनके बेटे की हासिल उपलब्धि के बाद से रमेश चंद्र शर्मा को भी बधाइयां मिल रही हैं और शुभकामनाएं देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। वहीं अभिनव शर्मा ने भी दैनिक विधान केसरी संवाददाता से वार्ता करते हुए कहा कि परमेश्वर और अपने बड़ों के आशीर्वाद से उन्हें ये मुकाम हासिल हुआ है उनका पहला कर्तव्य देश के प्रति है और सिविल सर्विस में रहकर वो देश की सेवा में अपना तन मन धन लगाएंगे।
