राष्ट्रीय हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने अवैध रूप से चल रहे होटलो मे वेश्यावृत्ती को लेकर खिलाफ उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा :

राष्ट्रीय हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने अवैध रूप से चल रहे होटलो मे वेश्यावृत्ती को लेकर खिलाफ उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज मंगलवार मवाना नगर के तहसील परिसर में राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के अधिकारियों द्वारा मवाना व हस्तिनापुर समेत देहात में होटलो में हो रही असामाजिक व अवैध गतिविधियों के विषय में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सोपते हुऐ होटल में वेश्यावृत्ति रोकने को लेकर मांग उठाई l प्राप्त जानकारी के अनुसार आज राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारीयो मवाना उप जिलाधिकारी दिनेश ठाकुर को ज्ञापन सोपते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से मवाना व हस्तिनापुर कस्बे व देहात तक में भी कई होटलो में वेश्यावृत्ती जैसी असामाजिक घटनाएँ होतीं पायी गई हैं l जिनपर प्रशासनिक कार्यवाही भी की गयी है। परंतु इससे भी इन होटलो की अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण होता नहीं दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ वर्षों में मवाना तहसील के देहात क्षेत्र में भी एसे होटलो की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। जबकि वो स्थान ना ही तो पर्यटक स्थल हैं और ना ही किसी और कारण से उस स्थान पर बाहरी लोगो का आना और रुकना होता है फिर भी इन होटलो की बढ़ती संख्या बता रही है कि इनकी आय का ओत अन्य प्रकार की गतिविधियां ही हैं। कई बार इन होटलो में हो रही असामाजिक गतिविधियों से तृस्त होकर आम जनमानस के द्वारा होटल पर ही हंगामे की घटनाएँ भी हो चुकी हैं। इस प्रकार यदि इन होटलो के नाम पर एसी गतिविधियां चलती रही तो किसी दिन कोई गंभीर घटना भी घटित हो सकती है। इसलिए हमारा उपजिलाधिकारी से निवेदन है कि इन होटलो की समय-समय पर क्रमबद्ध जांच होती रहे और औचक जाँचें भी होती रहें। ताकि इन होटलो में चल रही असामाजिक व असंवधानिक गतिविधि नियंत्रित हों। ज्ञापन सोपने वालों में विनोद कुमार गुप्ता विकास गोपन, सतीय भारघाडी राजेश रामा, ज्ञानेन्द्र अग्रवाल जिला अध्यक्ष, विनोद कुमार गुप्ता विकास गोयल, प्रवीण जैन, आशीष भारद्वाज, राजेश वर्मा, राजेश रहल, हरिओम शर्मा, रजनीश कुमार, शुभम जैन आदि लोग शामिल हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *