अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज मंगलवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ के कक्षा 12 के फोटोग्राफी के छात्र मुकुल पुत्र सुभाष चंद्र ने 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कोटा राजस्थान में किया गया जिसमें मुकुल ने अंडर 20 पुरुष जूनियर वर्ग में ग्रीको कुश्ती के आयोजन में राष्ट्रीय स्तर पर 67 किलोग्राम भार में सिल्वर मेडल हासिल किया पहले राउंड में तमिलनाडु के पहलवान को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा दूसरे राउंड में एस एस बी के पहलवान से मुकाबला कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा तीसरे राउंड में पंजाब के पहलवान से मुकाबला करने के उपरांत प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा चौथे अंतिम चरण में दिल्ली के पहलवान से कुश्ती करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक , प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी तथा प्रधानाचार्य डॉ0 मेघराज सिंह के साथ कक्षाअध्यापक ब्रजेश कुमार एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक , शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों ने राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान में विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी l
