अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री का मानसिक उत्पीड़न कर रहा एक बुजुर्ग और उसकी सहयोगी युवतियाँ , कवयीत्री ने दर्ज कराया मुकदमा : मेरठ। एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ख्याति प्राप्त कवयित्री एवं पीएचडी स्कॉलर ने पुलिस अधीक्षक मेरठ को एक तहरीर सौंप कर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि हाजीपुर कुदरत, आजमगढ़ का रहने वाला जैद खान, पुत्र अखलाक अहमद, जो लगभग 55 वर्ष का है, उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और ब्लैकमेल कर रहा है। आरोप है कि जैद खान ने उन्हें शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें बदनाम करने की धमकी दी। इसके तहत जैद खान ने कवित्री के कुछ न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए और व्हाट्सएप के माध्यम से अपने साथियों में भी इन्हें फैलाया। यह घटनाएं कवित्री की प्रतिष्ठा और मानसिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित कर रही हैं।आरोपी पहले भी कर चुका है ऐसा अपराध : कवित्री ने खुलासा किया कि जैद खान इससे पहले सुल्तानपुर की एक और कवयित्री इरम को अगवा कर चुका है। उस मामले में जैद खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और वह जेल भी जा चुका है। बावजूद इसके, वह फिर से उसी तरह की गतिविधियों में लिप्त है।( अन्य महिलाएं भी शामिल ) प्रार्थना पत्र में कवित्री ने यह भी बताया कि जैद खान की मदद प्रतापगढ़ की एक अन्य कवयित्री सादिया इकरा, शायर चांदनी, और शबनम भी कर रही है। आरोप है कि सादिया, जैद के कहने पर यह कवित्री की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर रही है। इसके अलावा निशा आरजू नाम की एक और कवयित्री भी उन्हें स्टेटस पर मेंसेज लगा कर धमका रही है और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी : कवित्री ने बताया कि आरोपियों पर मुकदमा लिखें जाने के बाद आरोपी उसे व्हाट्सप्प मेसेज पर गालिया दे रहे है! उसे दवाब दिया जा रहा है कि केस वापिस ले ले नहीं तो जान से मार देंगे या चेहरे पर तेजाब फिकवा देंगे! पुलिस पर लापरवाही का आरोप: कवित्री ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मेरठ के पुलिस अधीक्षक को कई बार तहरीर दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह आत्महत्या जैसे गंभीर कदम उठाने को मजबूर होंगी।संबंधित धाराएंइस गंभीर प्रकरण में दानिश्ता ने बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) 2023 की धारा 79 एवं सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत कार्यवाही की मांग की है। ये धाराएं अश्लील सामग्री प्रसारित करने और साइबर क्राइम से संबंधित अपराधों के लिए लगाई जाती हैं।प्रशासन से अपीलकवित्री ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि वे कई वर्षों से देश-विदेश में कवि सम्मेलनों में भारत का नाम रोशन करती आ रही हैं। उनके साथ हुई यह घटना न केवल उनके लिए बल्कि समूचे साहित्यिक समाज के लिए शर्मनाक है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है ताकि उन्हें मानसिक राहत मिल सके और दोषियों को सजा मिल सके।
