विद्यार्थियों के लिए कैरियर जंक्शन कार्यकर्म का आयोजन: मेरठ! करियर लॉन्चर की बच्चा पार्क स्थित शाखा ने गढ़ रोड स्थित होटल ब्रॉडवे इन में मेरठ के सभी 12th बोर्ड देने वाले विद्यार्थियों के लिए एक कैरियर जंक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईआईटी के पूर्व छात्र और पिछले 15 वर्षों से देश भर के विद्यार्थियों को एप्टीट्यूड की ट्रेनिंग दे रहे रामानुज मिश्रा जी एवं कैरियर काउंसलर डॉ विक्रांत जावला जी रहे । उन्होंने छात्रों को मई माह में होने वाली परीक्षाओं मुख्य रूप से सीयूईटी व आईपीमैट के संबंध में टिप्स दिए और 21वीं शताब्दी में उपलब्ध नए करियर अवसरों की जानकारी दी ।करियर लॉन्चर की ब्रांच मैनेजर रिया जावला जी ने जानकारी दी की कार्यक्रम में देश भर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ,
जिनमें मुख्य रूप से महिंद्रा विश्वविद्यालय हैदराबाद, राजगीरी कॉलेज केरल, दून बिजनेस स्कूल देहरादून, डीएम कॉलेज नोएडा, बेनेट विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा एमिटी विश्वविद्यालय गुड़गांव, मास्टर यूनियन गुड़गांव, यूपीईएस देहरादून, एलाइंस यूनिवर्सिटी बैंगलोर, देवभूमि विश्वविद्यालय देहरादून, ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय सोनीपत , ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून के प्रतिनिधियों ने सभी छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की 12 वीं बोर्ड के वह छात्र छात्राएं जिनमें अपने करियर को लेकर अभी संशय बना हुआ है, उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने सभी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए एवं एक ही छत के नीचे देशभर के सभी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की प्रवेश की प्रक्रियाओं के विषय में जानकारी ली ।
लगभग 20 छात्र छात्राओं ने लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कार जीते । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के माता-पिता ने भी अपने बच्चों के करियर की जिज्ञासाओं से भरे प्रश्न पूछ कर उनके उत्तर प्राप्त किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में विप्लव गिरधर, अजय राणा, नीलाक्ष रस्तोगी, कोमल सारस्वत, जितेंद्र गौतम, कुहू त्यागी , शिवांशी सांगवान , सृष्टि सिंह,सोनू कुमार विशाल आदि का सहयोग रहा ।
