बेटी द्वारा दिए जन्मदिन पर हेलमेट ने बचाई पिता कि जान :

बेटी द्वारा दिए जन्मदिन पर हेलमेट ने बचाई पिता कि जान :

बेटी द्वारा दिए जन्मदिन पर हेलमेट ने बचाई पिता कि जान : मेरठ! ज़ब बुरा वक़्त आता है तो कहकर नहीं आता ऐसा ही कुछ भारतीय किसान आंदोलन अध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी सिवालखास विधानसभा कुलदीप त्यागी के साथ हुआ वह किला परीक्षितगढ़ से अपने मित्र के यहां से मांगलिक कार्यक्रम से रात लगभग 10 30 बजे मेरठ शहर स्थित आवास पर बाईक से वापस लौट रहे थे कुछ दूर चलने पर घुप अंधेरे में सड़क पर चल रहे पुलिया निर्माण स्थल पर सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गए जिससे दायें पैर कूल्हे और हाथ पर गंभीर चोट लगी लेकिन सौभाग्य की बात ये रही कि बिटिया द्वारा जन्मदिन पर गिफ्ट में मिले हैल्मेट उन्होंने पहन रखा था जिसकी वजह से सिर सुरक्षित रहा कुलदीप त्यागी का कहना है ईश्वर कृपा और सभी की दुआओं से जान बच गई इस दौरान दुर्घटना होते ही यात्रा कर रहे दो अनजान युवकों ने मदद की और सड़क किनारे पहुंचाया ऐसे मददगार फ़रिश्ते बनें युवाओं को दिल से आभार है! साथ ही कुलदीप त्यागी ने सभी से अपील है कि कहीं भी यात्रा पर निकलते ही पर्याप्त मानकों पर खरा हैल्मेट अवश्य लगाएं इससे जीवन बचता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *