अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज मंगलवार मवाना नगर में थाना पुलिस द्वारा मवाना के कहीं चौराहा ऊपर चेकिंग अभियान चला कर 20 से अधिक बाइको के चालान काटेएसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा के निर्देशों पर मवाना थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मवाना के हर चौराहे पर सधन चेकिंग अभियान चलाया गया l आज सुबह से ही मवाना पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सदन चेकिंग अभियान चलाया गया l जिसमें मवाना बस अड्डे के पास पुलिस चौकी, किला बस स्टैंड, सुभाष चौक, फलावदा तिराहया, तहसील तिराया, सुभाष बाजार दयानंद बाजार, जागह जागह पुलिस द्वारा बाइकों को रोक कर चेकिंग अभियान चलाया गया l जिसमें जो भी यातायात के नियमों का उल्लंघन करता पाया गया उन बाइको का चालान काटा गया और कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया l और भविष्य में सीज की कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी पुलिस टीम द्वारा दी गई।दरअसल एसएसपी मेरठ डॉक्टर विपिन ताडा द्वारा जिले में अपराध पर कठोर कार्यवाही किए जाने के लिए प्रत्येक थानाक्षेत्र को कार्यवाही किए जाने और निरंतर चैकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के मद्देनजर मवाना पुलिस ने मंगलवार को सधन चेकिंग अभियान चलाया l इसी दौरान हेलमेट नहीं लगाने वाले,दस्तावेज पूरे नहीं रखने वाले,नियम से ज्यादा सवारी बैठाकर चलने वाले दोपहिया वाहनों के 20 से अधिक चालान काटे गए l थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी और यह अभियान जारी रहेगा।
