अमित कम्बोज संवाददाता
मेरठ आज मंगलवार मवाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने मेरठ जिलाअधिकारी को ज्ञापन सोपते हुए ग्राम सैफपुर फिरोजपुर के ईदगाह एवं कब्रिस्तानों को कब्जा मुक्त करने की मांग उठाई l और बताया कि एक अपराधिक किस्म के एक व्यक्ति ने कब्रिस्तान एवं ईदगाह की भूमि पर रोडी डस्ट की दुकान को खोलकर उस पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया है l और इसके खिलाफ मवाना उप जिलाअधिकारी को प्रार्थना पर दे कर सूचित किया जा चुका है मवाना क्षेत्र के ग्राम सैफपुर फिरोजपुर के अल्पसंख्यक समाज के ग्रामीण एकत्र होकर मेरठ जिलाधिकारी के कार्यालय पर पहुंचे कर ज्ञापन देते हुए बताया कि जिलाधिकारी को ग्राम सैफपुर फिरोजपुर के खसरा संख्या 582 राजस्व अभिलेखों के अनुसार ईदगाह एवं कब्रिस्तान के रूप में मुस्लिम समुदाय की धार्मिक गतिविधियों हेतु सुरक्षित है किन्तु ग्राम का ही एक भू-माफिया जिस पर मुकदमा अपराध संख्या 214/2023, धारा 452, 352, 323, 504, 506 आईपीसी थाना हस्तिनापुर, मेरठ में पंजीकृत है, ने उक्त धार्मिक भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए वहाँ अवैध रूप से रोड़ी-बजरपुर की दुकान संचालित करने के लिये सामाग्री डाल दी है। गांव के लोगों द्वारा उसे समझाने या अवैध कब्जा हटाने की बात की जाती हैं, तो वह अपनी जातीय पहचान का दुरुपयोग करते हुए प्रशासन एवं आम जन को साम्प्रदायिक दंगे भड़काने की धमकी देता है और यह प्रचार करता है कि यदि उसे रोका गया तो वह अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मामला दर्ज कराएगा। यह कार्य न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और धार्मिक भावना को आघात पहुँचाने वाला भी है। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है और भविष्य में कानून-व्यवस्था की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है बल्कि क्षेत्रीय सौहार्द के लिए अत्यंत खतरनाक है। यदि समय रहते कठोर कार्यवाही नहीं की गई तो इससे सांप्रदायिक तनान्न उत्पन्न हो सकता है, जिससे अनेक बेकसूर लोगों की जान और माल को खतरा है। इस प्रकरण में ग्रामवासियो नै पूर्व में उपजिलाधिकारी मवाना को भी लिखित शिकायत दी है, परंतु अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है। ग्रामीणों धार्मिक भूमि (खसरा संख्या 582) ईदगाह की जमीन को तत्काल भू-माफिया के अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाने तथा विधिक कार्यवाही की मांग की है ज्ञापन सोपने गए मो. उमर, शकील अहमद,मुहम्मद नवेद, फारूक, पप्पू, बिलाल, शबाब आदि लोग शामिल हुए ।
