मवाना नगर में अग्निशमन सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई.
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज सोमवार मवाना नगर में अग्निशमन सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। जो 14 अप्रैल से शुरुआत होकर 20 अप्रैल तक चलेगी l सोमवार को फायर स्टेशन मवाना द्वारा भद्रकाली मार्ग स्थित फायर स्टेशन कार्यालय से रैली की शुरुआत की गई। । फायर स्टेशन अधिकारी प्रमोद कुमार तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निशमन विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्निशमन सुरक्षा अभियान चलाया गया है। ये अभियान 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान के तहत लोगों को दुर्घटना से बचाव के लिए पंपलेट भी बांटे गए हैं। अभियान के तहत ही स्कूल कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को आग से बचाव के नए-नए तरीके भी बताए गए l और साथ ही आग पर किस प्रकार काबू किया जा सकता है ये सब जानकारियां साझा की गई। और अधिकारियों ने बताया कि फायर स्टेशन मवाना पर अग्नि शमन सेवा दिवस क्यों मनाया जाता है । इसका विवरण बताते हुए कहा कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर माल वाहक जहाज की अग्नि दुर्घटना पर,अग्निशमन कार्य करते हुए शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है तथा अग्नि शमन वाहनों की रैली निकालकर लोगों को पंपलेट वितरण करते हुए फ्लैग पिन लगाकर आग से बचाव व अग्निशमन के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में फायर स्टेशन मवाना प्रभारी प्रमोद कुमार तोमर व उनकी टीम द्वारा प्रभावी जागरूकता अभियान चलाकर जन मानस को अग्नि सुरक्षा के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी प्रदान की गई l ये रैली मिल रोड़, बस स्टैंड पुलिस चौकी, सुभाष चौक, फलावदा तिराहा,हस्तिनापुर रोड़,चौहान चौक,थाना तिराहा होते हुए तहसील रोड़ के बड़े मैदान में समाप्त हुई l इस कार्यक्रम में फायर स्टेशन मवाना से प्रेमपाल सिंह, सचिन कुमार, ऋषियांक कुमार, रणजीत सिंह, राजीव कुमार, बबलू कुमार जयवीर सिंह, सुरेश सिंह, ओम कुमार ,बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
