अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज सोमवार मवाना क्षेत्र के वैष्णो बाईपास स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल मे छात्रों व शिक्षको एवं शिक्षिकाओं ने आज कोतवाली (मवाना) स्थित भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जी के मूर्ति पर उनके 135वीं जन्मदिवस के शुभ अवसर पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पण किया ।
विद्यालय के बच्चे आराध्या , मनस्वी , शिव और अभियुक्त आदि ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका तनु प्रिया ने बच्चों के साथ बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित किया ।
प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने बाबा साहब को पुष्पांजलि प्रदान करने के पश्चात बच्चों को संविधान निर्माता बाबा साहब जी की संघर्षपूर्ण जीवनी तथा देश के संविधान निर्माण में उनके सहयोग के विषय में जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम में मवाना के ‘भीम राव आंबेडकर कमेटी’ के अध्यक्ष एस.के.राणा का सराहनीय सहयोग रहा ।
